पिता व पत्नी ने नम आंखों से दी विदाई
शहीद के पिता भीखमसिंह राठौड़ व पत्नी लाडो कंवर ने नम आंखों से विदाई देते हुए उनके देश के प्रति सेवा के जज्बे को सलाम किया। इस मौके पर विधायक पूसाराम गोदारा, तहसीलदार गिरधारीसिंह, भाजपा नेता भागीरथसिंह, कांग्रेस नेता कल्याणसिंह, भगवानसिंह लधासर, महावीरसिंह जालेऊ, कृष्णसिंह जालेऊ, पवनसिंह कुसुमदेसर, सरपंच दातारसिंह, बलदेवसिंह जालेऊ, महिपालसिंह लधासर, सक्षम, समर्थ सहित हजारों लोग मौजूद थे।