आज विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। इसका लक्ष्य भी यही है कि सभी को स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता हो और जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित रहे। भूजल को लेकर डूंगरपुर जिले की स्थिति अच्छी है। कहने का मतलब कि डूंगरपुर के दो ब्लॉक को छोडकऱ सभी ब्लॉक में भूजल सुरक्षित है और दो ब्लॉक में भी अभी ज्यादा स्थिति खराब नहीं है। उलट हम उदयपुर जिले के उन ब्लॉक की स्थिति देखे जो डूंगरपुर जिले से सटे है वहां भूजल का स्तर बहुत खराब हो गया है। कुछ ब्लॉक में तो अत्यधिक भूजल का दोहन कर दिया गया है। अब वहां जल संकट को लेकर बहुत स्थितियां विकट है और आने वाले समय में क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। डूंगरपुर की स्थिति ठीक है लेकिन हमे भी आने वाले समय को लेकर अभी से ही चेतना होगा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा व दोवड़ा ब्लॉक में जलदोहन से भूजल की स्थिति अद्र्ध संवेदनशील है। पास के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा, केसरियाजी व सलूंबर ब्लॉक में भूजल के अत्यधिक दोहन से स्थितियां विकट हो गई है।