scriptगुप्त नवरात्र पर कराया 51 कन्याओं को भोज | 51 girls had feast on secret Navratri | Patrika News
दुर्ग

गुप्त नवरात्र पर कराया 51 कन्याओं को भोज

श्रीसत्ती चौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा में गुप्त नवरात्र पर भजन कीर्तन कर संध्या 51 थालों से की महाआरती।

दुर्गFeb 16, 2016 / 11:58 pm

Satya Narayan Shukla

51 girls had feast on secret Navratri

51 girls had feast on secret Navratri

दुर्ग. श्रीसत्ती चौरा दुर्गा मंदिर गंजपारा के प्राण-प्रतिष्ठा के छह वर्ष पूरे होने व गुप्त नवरात्र पर धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर समिति के लोगों ने विशेष पूजन हवन के साथ 51 कन्याओं का श्रृंगार कर भोज कराया। भक्तों ने पूरे दिन भजन कीर्तन कर संध्या 51 थालों से महाआरती की। श्री सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में चारों नवरात्र में कन्या भोजन व पूजन का आयोजन किया जाता है।

गोंदिया से आए भजन गायक
सुबह 9 बजे माताजी की महाअभिषेक, श्रृंगार पूजन व आरती से इस बार कार्यक्रम शुरू हुआ। गोंदिया के सुनील कुमार के भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बंटी शर्मा, अजय शर्मा, महेशटावरी, राजेश शर्मा, सरिता शर्मा, चंदा शर्मा, मिथिला देवी, चंचल शर्मा, नीलू पंडा, अनीता अग्रवाल, नीतू पुरोहित का योगदान रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो