scriptन्याय के मंदिर में महिला जज ने बंगले पर ड्यूटी नहीं करने की दी ऐसी सजा, मौत से जूझ रहा भृत्य | Durg District court Judge Sentenced to Standing The Peon | Patrika News
दुर्ग

न्याय के मंदिर में महिला जज ने बंगले पर ड्यूटी नहीं करने की दी ऐसी सजा, मौत से जूझ रहा भृत्य

बंगले में ड्यूटी करने से मना करने पर एक भृत्य ( Peon )को महिला जज (Judge) ने सजा दे डाली। कोर्ट (court)के बाहर लगातार कई घंटे खड़े रहने के कारण भृत्य की तबीयत बिगड़ गई। (Durg news)

दुर्गJul 13, 2019 / 11:40 am

Dakshi Sahu

Durg court

न्याय के मंदिर में इंसानियत शर्मसार, महिला जज ने बंगले पर ड्यूटी नहीं करने की दी ऐसी सजा, मौत से जूझ रहा भृत्य

दुर्ग. बंगले में ड्यूटी करने से मना करने पर एक भृत्य ( Peon) को दुर्ग जिले में पदस्थ महिला जज (Judge) ने सजा दे डाली। सजा के तौर पर कोर्ट (Court) के बाहर लगातार कई घंटे खड़े रहने के कारण भृत्य की तबीयत बिगड़ गई। उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय (Durg district hospital) के डॉक्टरों (Doctor) ने बीमार भृत्य को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिलहाल पीडि़त भृत्य की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर लगातार उसका उपचार कर रहे हैं। (Durg news)
कोर्ट बाहर खड़े रहने की दी सजा
न्यायिक कर्मचारी नेता वीपी सिसोदिया व संतोष यादव ने बताया कि बंगले में ड्यूटी करने से मना करने पर नवम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश स्मिता रत्नावत ने भृत्य गया नगर निवासी सदानंद यादव (40) को कोर्ट के बाहर खड़ा रहने कहा था।
durg </figure> court <a  href=peon ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/13/12m4_4830383-m.jpg”>बेहोश होकर गिरा भृत्य
सदानंद को एक मुद्रा में खड़े रहने का आदेश दिया था। दो घंटे बाद उसने जब दीवार का सहारा लिया तो न्यायाधीश ने डांट फटकार करते हुए सीधे खड़ा रहने का आदेश दिया। इसके बाद शाम 4 बजे सदानंद बेहोश होकर गिर पड़ा।
नहीं दे रही थी अस्पताल ले जाने
सदानंद के बेहोश होने पर भी उसे अस्पताल ले जाने पर ध्यान नहीं दिया। तो कर्मचारी भड़क गए। न्यायालय के तृतीय व चतुर्थ वर्ग कर्मचारी एकजुट हो गए। सदानंद को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। यहां अधिवक्ता भी मदद करने आए। (Durg news)
Durg district court
कर्मचारियों ने बेसमेंट पार्किंग का शटर गिरा दिया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद प्रसाद मिश्रा व सीजेएम मोहनसिंह कोर्राम जिला अस्पताल गए। उनके जाते ही कर्मचारियों ने बेसमेंट पार्किंग का शटर गिरा दिया। नारेबाजी करते हुए रोड पर आ गए। पुलिस ने जैसे-तैसे शटर खुलवाया तब न्यायाधीश वहां से रवाना हो पाए।
रायपुर रेफर किया
जिला अस्पताल में भर्ती सदानंद यादव को रात 9.30 बजे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया। उसकी स्थिति बिगडऩे की सूचना पर न्यायाधीश विवेक तिवारी, सीजेएम मोहन सिंह कोर्राम, राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य संजय अग्रवाल, समेत अन्य अस्पताल पहुंचे थे। (Durg news)
Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Durg / न्याय के मंदिर में महिला जज ने बंगले पर ड्यूटी नहीं करने की दी ऐसी सजा, मौत से जूझ रहा भृत्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो