28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूलकर भी न निकले इंडिया के इन 10 ​हाईवे से, गुजरनेभर से निकल सकती है चीखें

कहीं लोगों को दुल्हन के लिबाज में नजर आती है भूतनी, तो कहीं लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करते हैं भूत

4 min read
Google source verification
haunted

दुनिया में कई भूतिया जगह हैं, जहां जाने से लोग डरते हैं। इनमें कुछ सड़के भी शामिल हैं। ये हाईवे इतने मनहूस हैं कि यहां गुजरनेभर से लोगों की रूह कांप जाती है। आज हम आपको भारत के 10 ऐसे डरावने हाईवे के बारे में बताएंगे, जहां से निकलने से पहले दस बार सोच लें।

haunted

मुंबई का मड आइलैंड जितना खूबसूरत है, उस पर गुजरना उतना ही खौफनाक भी है। यहां की सड़क बहुत सकरी है। बताया जाता है कि इस रास्ते पर रात में शादी का जोड़ा पहने एक महिला दिखाई देती है। इसके अलावा यहां से कई अजीबो गरीब आवाजे भी आती है।

haunted

भूतिया सड़कों में राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। यहां का कंटोनमेंट रोड काफी मनहूस है। लोगों के मुताबिक इस रास्ते पर सफेद साड़ी वाली एक औरत दिखती है। ये अक्सर वहां आते—जाते हुए लोगों को दिख जाती है। भूतनी के डर से लोग इस सड़क से गुजरने से डरते हैं।

haunted

भूतिया हाइवे में मुंबई-नासिक हाईवे का कसारा घाट भी बेहत खतरनाक है। यहां लोगों को बिना सिर की बुजुर्ग महिला एवं पेड़ पर बैठा हुआ बुजुर्ग दिखाई देता है। इस सड़क के दोनों ओर घने पेड़ होने के चलते यहां का रात का महौल और ज्यादा खौफनाक होता है।

haunted

रांची-जमशेदपुर का एनएच-33 भी बहुत डरावना हाईवे है। ये अस्वभाविक घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इस रास्ते के दोनों कोनों पर दो मंदिर बने हुए हैं। कहते हैं कि जो भी इन मंदिरों में बिना पूजा किए हुए आगे जाता है उसके पीछे भूत लग जाते हैं।

haunted

चेन्नई के पांडिचेरी के बीच से होकर गुजरने वाला स्टेट हाईवे 49, ईस्ट कोस्ट रोड भी बेहद खतरनाक है। यह दो लाइन का हाईवे है। ये हाईवे पश्चिम बंगाल को तमिलनाडू से जोड़ता है। यहां से गुजरने वाले ड्राइवरों के मुताबिक यहां रात में अचानक एक सफेद साड़ी पहने हुए औरत दिखाई देती है, जिससे उनका ध्यान टूट जाता है और एक्सीडेंट हो जाता है। वहीं कुछ लोगों के मुताबिक रात के समय यहां का तापमान गिरने एवं रास्ता सिकुड़ता हुआ दिखता है।

haunted

पर्यटन के लिहाज से दिल्ली-जयपुर हाईवे काफी व्यस्ततम सड़कों में से एक माना जाता है। यहां भी रात को काफी डरवनी घटनाएं देखने को मिली है। खासतौर पर भानगढ़ के किले के पास का इलाका काफी खतरनाक है। यहां से गुजरने वाले लोगों के अनुसार उन्हें यहां कई भूत दिखाई देते हैं।

haunted

कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है वीरप्पन के इलाके के पास का एनएच—209 सत्यमंगलम वाइल्डलाइफ सेंचुरी कॉरीडोर भी काफी भूतिया है। बताया जाता है कि यहां लोगों को अनजान अनजान परछाइयां और डरावनी रोशनी दिखाई देती है। ये लोगों को परेशान करती है।

haunted

चेन्नई का बेसेंट एवेन्यू रोड भी बहुत खतरनाक है। ये एक व्यवस्ततम भरा इलाका है। यहां दिन में लोगों की खूब भीड़ होती है, लेकिन सूरज डूबने के साथ यहां सन्नाटा पसर जाता है। लोगों के मुताबिक उन्हें महसूस होता है कि कोई उन्हें थप्पड़ मार रहा है व किसी ने चलते-चलते अचानक उन्हें दूर उठाकर फेंक दिया।

haunted

चेन्नई की ही एक अन्य सड़क, जिसका नाम ब्लू क्रास रोड है। ये भी काफी खतरनाक रोड है। बताया जाता है कि इस रास्ते पर अक्सर लोग सुसाइड कर लेते हैं। लोगों के ऐसा करने के पीछे की वजह वहां मौजूद आत्माओं को बताया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार भूत उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर करते हैं।