
नई दिल्ली। मानसून का सीजन आते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान संक्रामक रोगों का खतरा रहता है। इनसे बचने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं। इससे आप फ्लू, वायरल बुखार आदि की चपेट में आने से बच जाएंगे।
1.मानसून में शरीर भोजन को जल्दी नहीं पचा पाता है। ऐसे में पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने के लिए लहसुन, काली मिर्च, अदरक, हल्दी और धनिया का सेवन करें।
2.बारिश के मौसम में खाने को अच्छे से पकाकर खाएं। क्योंकि कच्चा या अधपका खाने से पेट की दिक्कत हो सकती है।
3.बारिश के मौसम में गंदगी होती है। ऐसे में फल और सब्जी को नमक के पानी में डुबो कर 10 मिनट तक रखें। इसके बाद इसका प्रयोग करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे।
4.मानसून में उबला हुआ पानी ही पीएं। इससे बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। ध्यान रहे कि पानी को उबाले हुए 24 घंटे से ज्यादा न हुए हो।
5.दिमाग को तरोताजा रखने के लिए अदरक और नींबू की चाय पिएं। इनमें मौजूद एंटी आक्सीडेंट इम्यूनिटी पावर बढ़ाने में मदद करते हैं।
6.मानसून के मौसम में खाना गर्म करके ही खाएं। इसके अलावा सूप पीना अच्छा होगा।
7.मानसून में फल खुले न रखें। सेब, अनार और नाशपाती जैसे फलों को ताजा काटकर ही खाएं।
8.हेल्दी रहने के लिए उबले हुए चने, राजमा, सोया और मूंगफली खाएं। इससे शरीर को प्रोटीन मिलेगा।
9.दूध में हल्दी मिलाकर पीना भी उपयोगी होगा। क्योंकि इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं।
10.विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश डायट में शामिल करें।
Published on:
17 Aug 2019 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
