22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं दुनिया के 10 सबसे अद्भुत स्थान, जिसे देखने आते हैं लाखों लोग

फोर सीजन्स रिज़ॉर्ट पैटर्सवॉल्ड्स मीर लेक नीली गुफाओं वाला विला

3 min read
Google source verification
pic

नई दिल्ली। दुनिया काफी खूबसूरत है। यह अद्भुत स्थानों से भरा हुआ है। यहां कई ऐसे स्थान है जिनसे हम आज भी अछूते हैं। यहां खूबसूरत शहर, कई रहस्यमयी जगह और कई प्राकृतिक अजूबे हैं। तो आइए आज हम आपको पृथ्वी के ऐसे 10 अद्भुद और रहस्यमयी स्थानों के बारे में बताते हैं-

यह भी पढ़ें-जुकाम और खांसी में फायदेमंद है गेहूं की भूसी, जानें इसके इस्तेमाल के तरीके

1. फोर सीजन्स रिज़ॉर्ट

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

फोर सीजन्स रिज़ॉर्ट एक महंगा रिजॉर्ट है। यह रिजार्ट फ्रेंच पोलिनेशिया के सोसाइटी द्वीप समूह पर मोटू तेहोतु में स्थित है। होटल में चार सीजन्स होटल है। इसके एक रिसॉर्ट्स में टोरंटो स्थित होटल की कंपनी है। यह जगह दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है।

2.पैटर्सवॉल्ड्स मीर लेक

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

नीदरलैंड के ग्रोनिंगन शहर के दक्षिण में स्थित यह .पैटर्सवॉल्ड्स मीर लेक आइस स्केटिंग के लिए जाना जाता है। पैटर्सवर्ल्ड मीर झील उन जगहों में से एक है जहां आप लुभावने वातावरण में स्केट कर सकते हैं।

3.तियान टैन बुद्ध

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

हांगकांग के लांताओ द्वीप पर स्थित तियान टैन बुद्ध वहां के पर्यटकों के लिए खास माना जाता है। इसे बिग बुद्ध के नाम से भी जाना जाता है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा है। जिसे कांस्य का उपयोग करके दिसंबर 1993 में बनाया गया था।

4.ब्लू केव्स

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

इसे नीली गुफाओं वाला विला बोला जाता है। यह जैकिंथॉस का सबसे प्रसिद्ध स्थान है। यह आयोनियन समुद्र का सबसे बड़ा द्वीप है।

5. पल्पिट रॉक

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

पल्पिट रॉक नॉर्वे में सबसे अधिक देखा जाना वाला प्राकृतिक पर्यटक स्थल है। यह Lysefjorden से 604 मीटर ऊपर एक खड़ी और विशाल चट्टान है। इस चट्टान की चोटी लगभग 25 बाई 25 मीटर और लगभग समतल है। यहां हर साल 150,000 से लेकर 200,000 तक लोग घूमने आते हैं।

6. प्लैटविस लेक

IMAGE CREDIT: pic

यदि आप उन व्यक्तियों में से हैं, जिनके पास पृथ्वी के सबसे आश्चर्यजनक स्थानों की सूची है और जिन्हें आप अपने जीवन के अंत तक देखना चाहते हैं। तो आप इस लिस्ट में प्लैटविस लेक का नाम जोड़ ले। प्लैटविस लेक दुनियां के प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

7. क्रिस्टलीय फिरोजा झील

IMAGE CREDIT: pic

क्रिस्टलीय फिरोजा झील जियुझाइगौ घाटी में स्थित है। यह तिब्बती पठार के किनारे पर मिन पर्वत का एक हिस्सा है। यह झील बहुस्तरीय झरनों, रंगीन झीलों और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए जाना जाता है।

8.चित्तौड़गढ़ का किला

IMAGE CREDIT: pic

चित्तौड़गढ़ का किला राजस्थान में है। यहां दुनिया भर के यात्री और इतिहासकार आते हैं। यह किला भारत के सबसे बड़े किले में से एक है।

9.कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज कनाडा में कैपिलानो नदी के ऊपर स्थित है। यह पुल पर्यटक के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

10.द गार्डन एट मार्क्वेसेक

IMAGE CREDIT: wonderslist.com

फ्रांस के दॉरदॉग्ने क्षेत्र में स्थित वेज़ैक शहर दुनिया के सबसे शानदार परिदृश्यों में से एक है। यह शहर मार्क्वेसेक के प्रसिद्ध गार्डेन के लिए जाना जाता है।