19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्मी जी के ये 10 मंत्र बना सकते हैं आपको मालामाल, ऐसें करें जप

maa laxmi worship : मां लक्ष्मी के सिद्ध मंत्र का स्फटिक की माला से जप करना अच्छा रहता है घर में सुख-समृद्धि के लिए भी लक्ष्मी जी के कुछ खास मंत्र कारगर साबित होते हैं

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 07, 2019

maa laxmi mantra

लक्ष्मी जी के ये 10 मंत्र बना सकते हैं आपको मालामाल, ऐसें करें जप

नई दिल्ली। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। तभी उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी अलग-अलग तरीकों से पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो देवी प्रसन्न हो सकती हैं। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म होने के साथ दूसरी दिक्कतें भी दूर होंगी।

1.देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार की शाम ॐ धनाय नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करें। इससे धन लाभ होगा।

रविवार को गेहूं का दान करने समेत करें ये 10 काम, मिलेगी मनपसंद नौकरी

2.देवी मां को प्रसन्न करने के लिए धनाय नमो नम: मंत्र का रोज़ाना 11 बार जप करें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

3.ओम लक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करने से भी घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। इस मंत्र का जाप आपको कुशा के आसन पर बैठकर करना चाहिए।

4.किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलने से पहले ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा।

5.पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर बनाने और सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी नारायण नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी तरक्की होगी।

6.देवी लक्ष्मी के पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्। मंत्र का 108 बार जप करने से घर में हमेशा अन्न और धन बना रहता है। इस मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करें।

7.माता लक्ष्मी की चाँदी या अष्ट धातु की मूर्ति की पूजा करने और ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सफलता मिलेगी।

8.शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ होता है। इस दौरान ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

9.कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। मंत्र का जाप करें। इससे पैसों की तंगी दूर होगी।

10.कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट मंत्र का जाप करें। इससे देवी मां की आप पर कृपा होगी।