21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द बयान करती 10 तस्वीरें

15 अगस्त 1947 को भारत-पाकिस्तान बने दो स्वतंत्र राष्ट्र बंटवारे के बाद भी अंग्रेजों ने कई नीतियों को कपटपूर्ण तरीके से लागू कराया कुर्बानी बड़ी याद छोटी

3 min read
Google source verification
10 rare photos of India and Pakistan partition

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच का बंटवारा ( India Pakistan Partition ) केवल ज़मीन का नहीं था। 15 अगस्त 1947 को हुए इस बंटवारे में दोनों मुल्कों के लोगों की भावनाओं का भी बंटवारा हो गया था। बंटवारे के दौरान लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, अपनों को खोना पाड़ा था। आइए नज़र डालते हैं बंटवारे की कुछ दुर्लभ तस्वीरों पर।

आजादी के सुनहरे भविष्य के लालच में देश की जनता ने विभाजन का जहरीला घूंट पी लिया।

आखिर क्या कारण थे, जिनकी वजह से देश दो टुकड़ों में बंट गया।

अंग्रेजी हुकूमत का भारत को स्वतंत्र करने से पहले ये बेहद ही शर्मनाक काम था। 'फूट डालो और राज करो।'

अंग्रेजों ने ऐसा इसलिए किया ताकि भारत को स्वतंत्र करने के बाद भी उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

'फूट डालो' की नीति के साथ अंग्रेजों ने कई नीतियों को कपटपूर्ण तरीके से लागू कराया।

15 अगस्त 1947 की आधी रात को भारत और पाकिस्तान कानूनी तौर पर दो स्वतंत्र राष्ट्र बने।

पाकिस्तान की सत्ता परिवर्तन की रस्में 14 अगस्त को कराची में की गईं। ऐसा इसलिए किया गया कि लुइस माउंटबैटन, करांची और नई दिल्ली दोनों जगह की रस्मों में हिस्सा ले सके।

इसलिए पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त और भारत में 15 अगस्त को मनाया जाता है।

भारत के विभाजन से करोड़ों लोग प्रभावित हुए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंटवारे के दौरान हुई हिंसा में करीब 5 लाख लोग मारे गए और करीब 1.45 करोड़ लोगों ने अपना घर-बार छोड़कर बहुमत संप्रदाय वाले देश में शरण ली।