
घर में लगा रखा है मनी प्लांट तो नजरअंदाज न करें ये 10 बातें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
नई दिल्ली। ज्यादातर लोग घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। इसे लकी ट्री माना जाता है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से पैसा आता है। मगर क्या आपको पता है कि मनी प्लांट को गलत दिशा में रखने और इसकी अनदेखी करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
1.बहुत से लोग घर में मनी प्लांट तो लगा लेते हैं, लेकिन कभी भी इसे रखने की दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट तभी शुभ फल देते हैं जब इन्हें सही दिशा में लगाया गया हो।
2.वास्तु विज्ञान के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व में नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर घर में लड़ाई-झगड़े का महौल बनता है और बेवजह पैसों की बर्बादी होती है।
3.मनी प्लांट बहुत जल्दी बढ़ते हैं इसलिए इनकी लताएं चारों तरफ फैल जाती हैं जो जमीन को छूने लगती हैं। मगर क्या आपको पता है मनी प्लांट की पत्तियों का जमीन से छूना रुपयों के अनावश्यक खर्च की वजह बन सकता है। दरअसल मनी प्लांट भी एक तरह से मां लक्ष्मी का स्वरूप है। इसलिए जमीन से इसका छूना उनका अनादर है।
4.इसलिए घर में हमेशा मनी प्लांट की फैली लताओं को किसी रस्सी के सहारे दीवार पर चढ़ाकर रखें। क्योंकि जिस तरह से बेल उपर जाती है, उसी तरह आपके घर में भी तरक्की का रास्ता उतना ही ज्यादा आसान होगा।
5.मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर लोग प्लास्टिक की बोतल में लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा कांच या मिट्टी के पात्र में लगाना चाहिए। क्योंकि ये दोनों चीजें शुद्ध होती हैं। जबकि प्लास्टिक रिसाइकल चीजों से बनी होती है।
6.बहुत से लोग मनी प्लांट लगाकर इसकी ठीक से देखरेख नहीं करते हैं। कई बार पानी की कमी की वजह से सूख जाता है। पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। वास्तु के अनुसार ये एक दोष माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। जिसके चलते निर्धनता आ सकती है।
7.हम में से ज्यादातर लोग मनी प्लांट को घर के आंगन में व छत पर लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसका ज्यादा लाभ घर के अंदर लगाने से होता है। क्योंकि ये एक इनडोर प्लांट है और मां लक्ष्मी का इसमें वास होता है इसलिए इसे घर के भीतर रखने से धन-सम्पत्ति में तेजी से वृद्धि होती है।
8.मनी प्लांट नकारात्मक तत्वों को बाहरकर सकारात्मकता को बढ़ाने में भी मदद करता है, इसलिए मनी प्लांट रखने के स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिए। नियमित तौर पर इसमें पानी डालना चाहिए और इसकी देखरेख करनी चाहिए।
9.मनी प्लांट के पौधे को कभी भी रात में नहीं छूना चाहिए। इससे धन का व्यय हो सकता है। क्योंकि माना जाता है कि रात के समय पौधे भी आराम करते हैं।
10.अपने घर में लगे मनी प्लांट को कभी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के यहां चली जाएंगी। जिसके चलते आपको शुभ फल नहीं मिलेंगे।
Published on:
23 Oct 2018 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
