
इन चीजों का दान शास्त्रों में बताया है पुण्य फल प्राप्ति के लिए जरूरी, करने से धन कि कमी होती है दूर
नई दिल्ली। शास्त्रों में दान करना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य माना गया है। दान करने से व्यक्ति के बड़े से बड़े संकट दूर होते हैं। पुण्य फल की प्राप्ति के लिए दान करना बहुत जरूरी होता है। किसी जरूरतमंद को दान करने वाले व्यक्ति पर भगवान कि विशेष कृपा रहती है। इससे समस्याओं का समाधान होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पुराणों में कुछ ऐसी लाभकारी वस्तुएं हैं जिनका दान करना सुखमय और सफल जीवन के लिए जरूरी बताया गया है।
1.पुराणों में नमक का दान करना शुभ बताया गया है। नमक दान दुर्भाग्य को समाप्त करता है और जीवन में शुभ कार्यों की शुरूआत होती है।
2.किसी ग़रीब और ज़रूरतमंद को वस्त्र दान करने से बुरा समय खत्म होता है और व्यक्ति को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती हैं।
3.तिल का दान बहुत अच्छा माना जाता है। शनिवार के दिन काले तिल दान करने चाहिए। इसे दान करने से जीवन में बुरी शक्तियों का प्रभाव नहीं होता है और साथ ही मृत्यु का भय भी दूर होता है।
4.शिवपुराण के अनुसार घी का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है इससे शारीरिक नुकसान का डर दूर होता है और साथ ही शारीरिक कमज़ोरी खत्म होती है।
5.अनाज का दान भी एक महत्वपूर्ण दान माना जाता है इससे घर के दोष समाप्त होते हैं और नकारात्मकता पर लगाम लगती है।
6.चीनी या मीठी चीज़ों का दान करना पुण्य प्राप्ति के लिए एक अच्छा उपाय है इसलिए इसका दान करना चाहिए।
7.धातु का दान करने से विघ्नों को टालने में मदद मिलती है और बड़ी से बड़ी विपत्ति को टाला जा सकता है।
8.फलों का दान करना भी अच्छा माना जाता है किसी ग़रीब ज़रूरतमंद को फल दान कर सकते हैं।
9.किसी ग़रीब कन्या को वस्त्र और रूपए का दान करने से लाभ मिलता है। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
10.चावलों का दान करना चाहिए इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और रूपए पैसों की समस्या हावी नहीं होती है।
Published on:
16 Jan 2019 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
