
एक नेवला बना सकता है आपको मालामाल, वहज जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली। यूं तो नेवले को चालक माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता ये छोटा-सा नेवला ही आपको मालामाल बना सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार नेवले से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर घर में सही दिशा में नेवले की मूर्ति रखी जाए तो व्यक्ति जल्द ही अमीर बन सकता है।
1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नेवले की मूर्ति रखने से न सिर्फ मां लक्ष्मी की बल्कि भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है। इससे घर में बरक्कत होती है और घर में खुशहाली आती है।
2.वास्तु शास्त्र के मुताबिक नेवले को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जिन घरों में इसकी मूर्ति रखी जाती है वहां रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।
3.कहते हैं कि नेवले की मूर्ति को घर के पूर्व दिशा में पूजा के स्थान पर रखने से घर में धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होती हैं। इससे मां लक्ष्मी का घर में हमेशा वास रहता है।
4.अगर प्रवेश द्वार के पास नेवले की मूर्ति रखी जाए तो घर में खुशहाली आएगी। चूंकि ये सकारात्मकता बढ़ाता है इसलिए इसे रखने से परिवार में खुशहाली का महौल होगा।
5.नेवले की मूर्ति को रोजान धूपबत्ती दिखाने से घर में समृद्धि आती है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। अगर उनके जीवन में कोई बाधा आ रही है तो इससे भी छुटकारा मिलेगा।
6.वास्तु के अनुसार नेवले की मूर्ति को जमीन में सीधे रखने के बजाय इसे हरे या काले रंग के पत्थर पर रखा जाए तो ज्यादा लाभ होगा। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होगी।
7.जिन लोगों के पास पैसा नहीं टिकता है उन्हें अपने घर में नेवले की मूर्ति को सोने या चांदी के सिक्कों के ऊपर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
8.जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं वहां नेवले की मूर्ति रखने से कलह खत्म होता है। इससे परिवार के लोगों के बीच संबंध बेहतर बनते हैं।
9.नेवले की मूर्ति को लाल कपड़ा बिछाकर रखने से भी घर में धन की वृद्धि होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
Published on:
10 Dec 2018 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
