19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में ईशान कोण पर रख दें पानी से भरा हुआ बर्तन, दूर होगी गरीबी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिट्टी के पात्र में गेहूं भरकर दान करने से भी समृद्धि आती है।

2 min read
Google source verification
get money

घर में ईशान कोण पर रख दें पानी से भरा हुआ बर्तन, दूर होगी गरीबी

नई दिल्ली। बहुत से लोग रुपयों की तंगी से जूझते हैं। जिससे उनके सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो ईशान कोण में जल का किया गया उपाय बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा गरीबी दूर करने के कुछ दूसरे उपाय भी अपनाए जा सकते हैं।

1.जो लोग पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें अपने घर के ईशान कोण में पानी से भरा हुआ एक बर्तन रखना चाहिए। अगर ये पात्र मिट्टी का हो तो ज्यादा लाभ होगा। ये प्रक्रिया रोजाना सुबह स्नान के बाद करें। बर्तन का पानी नियमित रूप से बदलें। इस पानी को महज पेड़ में ही डालें।

2.जो लोग घर में समृद्धि चाहते हैं उन्हें रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। ये दीया कम से कम एक घंटे जले। इसके प्रकाश से घर में सकारात्मकता आएगी।

3.जो लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन देवी मां के सामने देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही इसमें थोड़ा केसर डालना चाहिए। इससे देवी मां प्रसन्न होंगी।

4.घर में खुशहाली लाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक का निशान बनाएं। साथ ही रोजाना इसे धूप—दीप दिखाएं।

5.अगर आप गरीबी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक कलश में गेहूं भरकर किसी पंडित को दान कर दें। इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही रुपयों की दिक्कत दूर होगी।

6.अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। यदि आप इसमें सक्षम नहीं है तो 11,21 एवं 51 बार भी इस मंत्र को पढ़ सकते हैं।

7.अगर आपकी शादी में रुकावटें आ रही हैं तो आप विष्णु भगवान को पीली चीजों का भोग लगाएं। साथ ही ब्राम्हणों को पीली मिठाई दान करें।

9.अगर आप मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं तो केले के पेड़ की जड़ अपने दाहिने हाथ में बांध लें। साथ ही सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

10.समृद्धता पाने के लिए एकादशी का व्रत करना अच्छा माना जाता है। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।