
यूं तो लड़कियों को इमोशनल माना जाता है, लेकिन ब्रेकअप के मामले में ज्यादातर लड़कियां बिंदास होती हैं। वो लड़कों की तरह गम में डूबी नहीं रहती हैं। वो इस मैटर से अपना ध्यान हटाने के लिए खुद को कई चीजों में बिसी रखने लगती हैं। साथ ही वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को खरी—खोटी सुनाने में भी नहीं डरती हैं। आज हम आपको लड़कियों की ऐसी ही 10 हरकतों के बारे में बताएंगी, जो वो ब्रेकअप के बाद करती हैं।

ब्रेकअप के बाद लड़कियां सबसे पहला काम अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की जासूसी करती हैं। इसके लिए वो उनके दोस्तों से उनकी खोज—खबर लेती हैं।

इसके अलावा वो ये भी पता करने की कोशिश करती हैं कि कहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड ने किसी नई लड़की को तो नहीं पटा लिया है। क्या वो उसे डेट पर ले जा रहा है। इस बात का पता लगाने के लिए लड़कियां अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड का फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल नेटवर्किंग साइट्स चेक करती हैं।

वो अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर नजर रखना चाहती हैं, इसलिए कई बार उन साइट्स से लड़के को अनब्लॉक कर देती हैं, जिस पर उसने ब्रेकअप के समय उसे ब्लॉक कर दिया था।

ब्रेकअप के समय तो लड़कियां—लड़कों को खरी—खोटी सुनाती ही हैं, लेकिन इससे भी उनका मन नहीं मानता। इसलिए वो ब्रेकअप के बाद भी कई बार लड़के को फोन व मैसेज करके बुरा—भला कहती हैं।

कई लड़कियां ब्रेकअप के बाद दूसरे लड़कों से मेल—जोल बढ़ाने लगती हैं। इससे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को जैलस फील करना चाहती हैं। वो सोचती हैं कि लड़के का कोई दोस्त उनको ये सब बताएगा तो लड़का अपसेट होगा।

वहीं कुछ लड़कियां ब्रेकअप के बाद अपनी मौज—मस्ती की फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करती हैं। इससे वो जताना चाहती हैं कि वो ब्रेकअप के बाद भी अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं।

ब्रेकअप के गम को भूलाने और खुद को बिजी रखने के लिए कई लड़कियां शॉपिंग करती हैं। इससे उनका खालीपन दूर होता है और वो अपनी जिंदगी में खुलकर जीना चाहती हैं।

कई लड़कियां ब्रेकअप के बाद दूसरे लड़के को डेट करने लगती हैं। इससे वो अपने अकेलेपन को दूर करना चाहती हैं। साथ ही वो पुराने मैटर को भूलाकर आगे बढ़ना चाहती हैं।

ब्रेकअप के बाद कई लड़कियां सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं। अब वो अपने फ्रेंड्स से ज्यादा से ज्यादा कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करती हैं। इससे वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की उनसे बुराई करती हैं। जिससे उन्हें आत्म—संतुष्टि मिलती है।

ब्रेकअप के बाद कईं लड़कियां शादी भी कर लेती हैं। क्योंकि उन्हें लगने लगता है कि ये सब बेकार की चीजें हैं। इससे भावनाएं आहत होती है।