19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलोवेरा के ये 10 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, खूबसूरती बढ़ाने में ही नहीं बीमारियों में भी कारगर

एलोवेरा जूस का सेवन शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है हड्डियों की कमजोरी दूर करने और बोनमैरो जूस के निर्माण में सहायक है एलोवेरा

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 13, 2019

Aloe Vera Juice Benefits

एलोवेरा के ये 10 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप, खूबसूरती ही नहीं बीमारियों में भी कारगर

नई दिल्ली। अमूमन घरों में लोग एलोवेरा का पेड़ लगाते हैं। क्योंकि ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने और दाग-धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। मगर क्या आपको पता है एलोवेरा के जेल के सेवन से डायबिटीज और बालों के झड़ने समेत कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

1.एलोवेरा जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे गाय के कच्‍चे दूध में मिलाकर पीने से डायबिटीज की बीमारी में राहत मिलती है। इसका सेवन रोजाना सुबह खाली पेट ही करें।

2.ब्लड में शुगर की मात्रा ज्यादा होने से घाव जल्दी नहीं भरते हैं। ऐसे में रोजाना एलोवेरा जूस या 2 से 3 चम्‍मच एलोवेरा जूस का सेवन करने से लाभ होता है।

3.एलोवेरा में पाया जाने वाला इमोडिन शरीर में मौजूद ग्‍लूकोज को कम करता है और एलोवेरा के सेवन से शरीर को मूसिलेज और ग्‍लूकोमेनन 2 तरह के फाइबर मिलते हैं। यह वजन को कम करने में भी मददगार होते हैं।

4.एलोवेरा में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वज़न को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह शरीर में फैट को जमने से रोकता है।

5.एलोवेरा के सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। इसके रस में मौजूद लैक्सटिव नामक तत्व आंत संबंधी बीमारियों को ठीक करता है।

6.एलोवेरा में मौजूद सैकराइडस तनाव को कम करने में भी मदद करता है। रोजाना सुबह हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच एलोवेरा के रस को मिलाकर पीने से मस्तिष्क की कोशिकाओं को राहत मिलती है।

7.एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। ये सूजन को दूर करने में कारगर होते हैं। अगर मांसपेशियों में खिंचाव आ गया हो तो तुरंत एलोवेरा जूस का सेवन करें।

8.एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के चलते ये गठिया रोग में भी फायदेमंद है। इसे पानी में मिलाकर लेने से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है। इससे बोनमैरो जूस बनने में भी मदद मिलती है।

9.एलोवेरा का सेवन दिल की समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसके अलावा ये कैंसर के उपचार में प्रयोग की जाने वाली दवाई डॉक्सोरूबिसिन के दुष्प्रभाव से होने वाली समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है।

10.जिन लोगों के बाल झड़ते रहते हैं उन्हें सप्ताह में दो से तीन दिन एलोवेरा जेल लगाना चाहिए। इससे बालों को पोषण मिलेगा। नतीजतन बाल लंबे, काले, घने और मजबूत होंगे।