
भारत के सबसे अमीर परिवारों में शुमार अंबानी फैमिली की खुशियां डबल हो गई है। हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की श्रलोका मेहता से सगाई हुई है। वहीं फैमिली का नाम दुनिया के 10 सबसे अमीर परिवारों में भी शामिल हो गया है। आज हम आपको अंबानी समेत दूसरे अमीर परिवारों के बारे में बताएंगे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी पहले से ही अमीरों की लिस्ट में शामिल थे। मगर अब उनके पूरे परिवार ने इस लिस्ट में जगह बना ली है। दरअसल ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार अंबानी परिवार दुनिया के टॉप 10 अमीर परिवारों में से एक हैं। वे कुल 2.96 लाख करोड़ रुपए (43.4 अरब डॉलर) की सम्पत्ति के साथ आठवें पायेदान पर हैं।

अंबानी परिवार इन दिनों घर में आई खुशहाली को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुकेश के बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ सगाई हुई है। ये कार्यक्रम बहुत धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान आकाश की बहन ईशा और मां नीता अंबानी ने जमकर डांस भी किया था।

अंबानी के अलावा कुछ और लोग भी दुनिया के टॉप 10 अमीर परिवारों में से एक हैं। इनमें वॉल्टन परिवार नंबर वन पर हैं। उन्हें वॉलमार्ट फैमिली के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कुल सम्पत्ति करीब 10.33 लाख करोड़ रुपए यानि 151.2 अरब डॉलर है।

कोच इंडस्ट्रीज को चलाने वाले कोच ब्रदर्स के परिवार ने भी दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। फ्रेड कोच ने 1940 में वुड रिवर ऑयल एंड रिफाइनरी कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी की कुल सम्मपत्ति 6.73 लाख करोड़ रुपए (98.7 अरब डॉलर) है।

चॉकलेट बनानी वाली कंपनी मार्स फैमिली को भी दुनिया के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में शामिल किया गया है। परिवार की नेटवर्थ 6.12 लाख करोड़ रुपए (89.7 अरब डॉलर) है।

वरथीमर परिवार जिन्हें(शॅनल) के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें भी दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक माना गया है। इनकी कुल संपत्ति 3.11 लाख करोड़ रुपए (45.6 अरब डॉलर) है। ये लग्जरी गुड्स की कंपनी है।

बीएमडब्ल्यू बनाने वाली क्वांट फैमिली भी दुनिया के 10 अमीर परिवारों में से एक है। इनकी कुल संपत्ति 2.91 लाख करोड़ रुपए (42.7 अरब डॉलर) है। इनकी लग्जरी कारों की पूरी दुनिया दीवानी है।

करगिल मैकमिलन को दुनिया के सबसे सम्पन्न परिवारों में से एक माना जाता है। उन्हें भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। परिवार की कुल संपत्ति 2.88 लाख करोड़ रुपए (42.3 अरब डॉलर) है। इस कंपनी की स्थापना विलियम एम कारगिल ने सिविल वॉर के बाद की थी।

बोहरिंगर इंगेलहियम नामक फॉर्मासुटिकल कंपनी चलाने वाले बाउमबच परिवार ने भी अमीर परिवारों के टॉप 10 लिस्ट में जगह हासिल की है। इस कंपनी की स्थापना सन् 1885 में एलबर्ट बोहरिंगर ने जर्मनी में की थी।