12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनाबेल ही नहीं ये भी हैं दुनिया की सबसे डरावनी गुड़िया, देखते ही कांप उठेगी रूह

म्यूजियम में रखी हैं डरावनी गुड़िया, इन्हें रखने से कई लोगों को गंवानी पड़ी है अपनी जान

2 min read
Google source verification
haunted dolls

एनाबेल ही नहीं ये भी हैं दुनिया की सबसे डरावनी गुड़िया, देखते ही कांप उठेगी रूह

नई दिल्ली। भूतिया डॉल्स की बात की जाए तो सबसे पहला नाम एनाबेल का ध्यान आता है। इस पर मूवी भी बनाई गई है। तथ्यों के अनुसार इस गुड़िया का जो कोई भी अपने घर में रखता है उसके साथ कोई न कोई अनहोनी जरूर होती है। आज हम आपको दुनिया की पांच ऐसी ही खतरनाक डॉल्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानते ही आपकी रूह कांप उठेगी।

1.हैरोल्ड गुड़िया को काफी भूतिया माना जाता है। ये देखने में एक से डेढ़ साल के बच्चे की तरह दिखता है। मगर जिस किसी ने भी इस डॉल को अपने घर रखा, वो तबाह हो गयां बताया जाता है कि इस गुड़िया को उसके मालिक ने एक आॅनलाइन साइट पर बेचा था।

2.रिपोर्ट्स के मुताबिक वेबसाइट से गुड़िया खरीदने वाले शख्स का बहुत नुकसान हुआ। उसके घर में अजीबो-गरीब चीजें होने लगी। साथ ही उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को बुरी तरह से माइग्रेन की बीमारी ने जकड़ लिया। बाद में उनकी बिल्ली की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि गुड़िया से हंसने और रोने की आवाज आती थी। साथ ही उसकी नब्ज भी चलती थी।

3.ओकिकू नाम की गुड़िया भी दुनिया की सबसे डरावनी गुड़िया में से एक है। इस डॉल को सन् 1918 में एक युवक ने अपनी छोटी बहन के लिए खरीदा था। मगर ये गुड़िया घर लाने के बाद से उसकी बहन अजीबो गरीब हरकते करनी लगी। बाद में अचानक उसकी मौत हो गई।

4.परिवार वालों के मुताबिक गुड़िया के बाल हर साल लंबे हो रहे थे। इसलिए उसके बाल हमेशा कंधे तक काटे जाते थे, लेकिन कुछ ही महीनों में वो दोबारा बढ़कर पैरों तक पहुंच जाते थे।

5.फ्लोरिडा के फोर्ट ईस्‍ट मारटेल्‍लो म्‍यूजियम में मौजूद रोबर्ट नाम की गुड़िया भी बहुत अजीबो गरीब है। ये इतनी डरावनी है कि इसकी हरकतों से आप खुद डर जाएंगे। कहते हैं कि ये आज भी म्यजियम के रूम में घूमती है।

6.म्यूजियम के कर्मचारियों और वहां जाने वाले विजिटर्स के मुताबिक जब भी वो गुड़िया के साथ तस्वीर लेना चाहते हैं तब कैमरा गड़बड़ हो जाता है। तो कई बार फोटो बिगड़ जाती है।

7.पैग्गी नामक गुड़िया भी डरावनी मानी जाती है। कहते हैं कि जिसने भी इस डॉल को अपने घर रखा उनके साथ अनहोनी होने लगी। बताया जाता है कि गुड़िया टेढ़ी-मेढ़ी शक्लें बनाती है।

8.एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉल को खरीदने वालों को अजीब महसूस होने पर काफी पूजा पाठ भी करवाया, मगर इसका उन्हें उलटा खामियाजा भुगतना पड़ा। आखिरकार उन्हें गुड़िया बेचनी पड़ी।

9.कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के क्‍यूसनेल और डिस्ट्रिक्‍ट म्‍यूजियम में मैंडी नाम की गुड़िया रखी है। ये भी काफी डरावनी मानी जाती है। कहते हैं कि इससे रोने की आवजें सुनाई देती हैं।

10.बताया जाता है कि ये गुड़िया ठंडी हवा खाने के लिए अपने आप ही खिड़की खोल लेती है। जिसने भी इसे रोकने की कोशिश की, उसके साथ विचित्र घटनाएं हुई है।