28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइंस ही नहीं संगीत में भी रुचि रखते थे डॉ. कलाम, हार्मोनियम बजाने समेत करते थे ये 10 काम

APJ Abdul Kalam Death Anniversary: डॉ.अब्दुल कलाम को पेड़-पौधे लगाने का खूब शौक था कलाम को बच्चों के साथ समय बिताना भी अच्छा लगता था

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 27, 2019

abdul kalam

नई दिल्ली। अपनी सोच से देश को दिशा देने वाले मशहूर वैज्ञानिक और राष्ट्रपति रहे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की आज चौथी पुण्यतिथि है। उन्होंने अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल किया था। पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए एक तरफ कलाम जहां अखबार बेचने का काम करते थे। तो वहीं अपने सपनों को पूरा करने के अलावा वो प्रकृति से भी काफी जुड़ाव रखते थे।

1.डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडू के एक छोटे से गांव धनुषकोडी में हुआ था। वे एक मछुआरे के बेटे थे।

2.उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। तभी कलाम ने शुरू से ही मेहनत करनी शुरू कर दी थी। वे पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अखबार बेचते थे।

बचपन में अखबार बेचने वाले अब्दुल कलाम बनना चाहते थे पायलट, नहीं हुआ सिलेक्शन तो भरी उससे भी ऊंची उड़ान

3.डॉ.कलाम जिंदगी में कुछ ऐसा करना चाहते थे, जिससे उनके सपनों को उड़ान मिल सके। इसलिए बचपन में वो पायलट बनना चाहते थे। मगर बाद में उन्होंने साइंटिस्ट बनने का निर्णय लिया था।

4.नई-नई खोज करने वाले कलाम संगीत में भी काफी दिलचस्पी रखते थे। उन्हें पुराने तराने सुनना बहुत पसंद था।

5.डॉ.अब्दुल कलाम खुद को तनाव से मुक्त रखने और अपने खाली समय में हार्मोनियम बजाया करते थे। इसके अलावा भी वो कई दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते थे।

6.अब्दुल कलाम को प्रकृति से भी काफी लगाव था। इसलिए उन्हें गाडर्निंग का काफी शौक था। वे अपने आस-पास का वातावरण हरा-भरा रखना चाहते थे।

7.डॉ.कलाम को बचपन से ही नई चीजें सीखने का शौक था। तभी वो दूसरों को देखकर जल्द ही कोई भी काम करना सीख जाते थे।

8.अब्दुल कलाम को पढ़ने का भी बहुत शौक था। तभी वो अक्सर किताबें और नॉवेल पढ़ा करते थे। वे महान लोगों की
जीवनियां पढ़ना पसंद करते थे। क्योंकि इससे उन्हें प्रेरणा मिलती थी।

9.अब्दुल कलाम को बच्चों से बहुत प्यार था। वो चाहते थे कि आने वाली पीढ़ी में देश के लिए कुछ करने का जज्बा हो। इसलिए वो अपना खाली समय उनके साथ बिताना पसंद करते थे।

10.अब्दुल कलाम को अपडेटेड रहना पसंद था। वो जीवन में हमेशा आगे रहना चाहते थे। इसलिए वो कभी खाली नहीं बैठते थे। वे हमेशा नए आइडियाज पर काम करते थे।