
भूलकर भी दोबारा गर्म करके न खाएं ये 10 चीजें, पड़ सकते हैं लेने के देने
नई दिल्ली। जाड़े के मौसम में अक्सर लोग खाने के ठंडा होने पर उन्हें दोबारा गर्म कर खाते हैं। कई लोग ये प्रक्रिया दिन में कई बार करते हैं। मगर क्या आपको पता है आपकी ये छोटी-सी आदत आपको गंभीर बीमारी का शिकार बना सकती है। तो क्या हैं इसके नुकसान आइए जानते हैं।
1.मेडिकल साइंस के मुताबिक हमें कभी भी हरे पत्तेदार सब्जियों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे उनमें पाया जाने वाला नाइट्रेट तत्व गर्मी में नष्ट हो जाता है। साथ ही दोबारा गर्म करने पर इसका रिएक्शन शुरू हो जाता है। इससे चेहरे पर दाने, धब्बे आदि की समस्या हो जाती है।
2.जो लोग चावल को बार-बार गर्म करके खाते हैं उन्हें फूड प्वाइजनिंग का खतरा रहता है। क्योंकि इससे चावल में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और केमिकल रिएक्शन होता है। जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।
3.पालक को खासतौर पर दोबार गर्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरल होता है। इससे लौह तत्व का आॅक्सीकरण हो सकता है। इस दौरान कुछ ऐसे घातक रसायन भी निकलते हैं जो प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं।
4.कभी भी मेथी या लौकी को गर्म करके नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद न्यूट्रिशन्स शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं। इससे स्किन एवं पेट का कैंसर होने का खतरा रहता है।
5.मशरूम को भी दोबारा गर्म कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा प्रोटीन का कंपोजिशन बिगाड़ जाता है। जिससे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
6.अंडे को भी बार-बार गर्म करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसे गर्म करने पर नाइट्रोजन का आॅक्सिडिकेशन हो जाता है। जिससे भविष्य में व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा रहता है।
7.चिकन-मटन को भी बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए। इससे इसमें मौजूद प्रोटीन नष्ट हो जाते हैं। इसे ज्यादा तापमान गर्म करके खाने पर पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
9.ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आॅलिव आॅयल एवं अखरोट के तेल को भी दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए। न ही इसे तेज आंच पर पकाना चाहिए। इससे न्यूट्रीशन खत्म हो जाते हैं।
10.आलू में विटामिन बी6, पोटैशियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसे बार-बार गर्म करके खाने से इसमें 'क्लोसट्रीडियम बोटुलिनम' पैदा हो सकता है। ये बैक्टीरिया का कारण होते हैं।
Published on:
16 Dec 2018 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
