17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे स्पेशल: बचपन में 100 से भी ज्यादा गाए गाने, फिर भी बड़े होने पर ठप हो गया करियर

4 साल की उम्र से ही करने लगे थे काम, पहला गाना मशहूर सिंगर आशा भोंसले के साथ गाया

4 min read
Google source verification
aditya narayan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट और चॉकलेटी ब्वॉय आदित्य नारायण आज 31 साल के हो गए हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से नाता रखने वाले आदित्य की जिंदगी बहुत ही रोचक रही है। बचपन में जहां वो सबसे फेमस बच्चों की लिस्ट में शुमार थे। वहीं बड़े होकर उन्हें अपने करियर को लेकर संघर्ष करना पड़ रहा है। आज हम आपको आदित्य से जुड़े 10 राज के बारे में बताएंगे।

aditya narayan

आदित्य का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता उदित नारायण अपने रोमांटिक सिंगिग के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वहीं आदित्य की मां दीपा भी म्यूजिकल घराने से ताल्लुक रखती हैं।

aditya narayan

आदित्य का करियर बहुत कम उम्र से ही बुलंदियों को छूने लगा था। उनमें छिपी प्रतिभा को उनके गुरु कल्याण जी वीरजी शाह ने खोजा था। आदित्य ने अपने 4 थे बर्थडे पर गाना गाया था। तब वीरजी ने एक कॉन्सर्ट में गाना गाया था।

aditya narayan

आदित्य नारायण को पहचान फिल्म रंगीला से मिली थी। इसमें उन्होंने बॉलीवुड की लेजेंड सिंगर आशा भोसले के साथ गाना गाया था। इसके बाद सन् 1995 में उन्होंने अपने पिता के साथ अकेले हम अकेले तुम गाना गाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।

aditya narayan

आदित्य को सबसे बड़ी पहचान उनके गाने छोटा बच्चा जानके से मिली थी। इसके लिए उन्हें स्क्रीन अवार्ड मिला था। आदित्य ने बचपन में ही 100 से ज्यादा गाने गा चुके थे। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम किया। उन्हें सबसे पहला ब्रेक विक्रम भट्ट निर्देशित शापित मूवी में मिला। मगर हीरो के तौर पर वो इतनी कामयाबी हासिल नहीं कर सके। h

aditya narayan

एक्टिंग छोड़कर आदित्य सा रे गा मा पा एवं अन्य कई रियलटी शोज होस्ट करने लगें। एक दौर ऐसा आया कि आदित्य को सिंगिंग और एक्टिंग दोनों के ही आॅफर मिलना कम हो गए। वो अपना करियर संवारने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएं। हालांकि बहुत जल्द वो सिंगिंग रियलटी शो में दोबारा होस्टिंग करने वाले हैं।

aditya narayan

आदित्य मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा निर्देशन के फील्ड में भी ट्राई किया है। उन्होंने साल 2012 में मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के लिए बतौर एसिस्टेंड डायरेक्टर काम किया था।

aditya narayan

आदित्य देखने में बहुत स्वीट लगते हैं, उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनका विवादों से भी नाता हो सकता है, लेकिन वो कई बार कॉन्ट्रोवर्सीस में घिर चुके हैं। उन पर एक एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों से बदत्तमीजी से बात करने का आरोप है।

aditya narayan

विवाद के मुताबिक 2017 में आदित्य नारायण रायपुर के एयरपोर्ट से आ रहे थे। तब चेक इन के दौरान उनके पास तय सीमा 40 किलो से ज्यादा वजन पाया गया। इसके लिए उन्हें 13 हजार रुपए देने थे, लेकिन आदित्य 10 हजार रुपए र अड़े थे। इस बीच अधिकारियों और आदित्य के बीच बहस हो गई। आदित्य पर स्टॉफ पर चीखने एवं गाली—गलौच करने का आरोप है।

aditya narayan

एक और विवाद के तहत आदित्य पर एक लड़की से बदत्तमीजी करने का आरोप है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य नारायण साल 2012 में अपनी एक दोस्त के साथ पब गए थे। वहां नशे की हालत में वो अपनी फ्रेंड से बदसलूकी कर रहे थे। तभी वो उन पर गिर भी गए थे। जिसके चलते लड़की ने सरेआम आदित्य को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।