16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे स्पेशल: ‘कोई मिल गया’ की क्यूट गर्ल हंसिका ने बॉलीवुड से तमिल इंडस्ट्री तक ऐसे तय किया अपना सफर

साउथ की मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का भी मिल चुका है अवार्ड

3 min read
Google source verification
hansika motwani

कोई मिल गया मूवी फेम हंसिका मोटवानी आज अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। बचपन से ही सबकी चहेती बन चुकीं हंसिका इन दिनों तमिल और तेलगु इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वो वहां की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। तो कैसा रहा उनका बॉलीवुड से साउथ इंडस्ट्री तक का सफर आइए जानते हैं।

hansika motwani

खूबसूरती में सबको मात देने वाली हंसिका का जादू दिनों—दिन बढ़ता जा रहा है। हुस्न के साथ उनकी दिलकश अदाकारी के सब कायल हैं। उन्होंने साउथ की मूवी अरनमनाई के लिए SIIMA की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी हासिल किया है।

hansika motwani

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र से ही कर दी थी। उन्हें सबसे पहला ब्रेक स्टार प्लस के एक शो देसी मेम निकला होगा चांद टीवी सीरियल में मिला था। इसके बाद उन्होंने शाका लाका बूम बूम, सोन परी और क्योंकि सास भी कभी बहू थी में भी काम किया है।

hansika motwani

इसके बाद हंसिका को सबसे बड़ा ब्रेक ऋतिक रोशन और प्रीति जिंदा स्टारर मूवी कोई मिल गया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने का मौका मिला। उनकी क्यूटनेस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। तब से उनके करियर को नया मुकाम मिला था।

hansika motwani

हंसिका ने खुद को काफी मेंनटेन किया और इंडस्ट्री के लिए तैयार किया। धीरे—धीरे उनका ग्लैमरस अवतार भी सामने आया है। इस दौरान उन्होंने एक साबुन का भी विज्ञापन किया था। जिसमें वो काफी ग्लैमरस लगी थी।

hansika motwani

हंसिका के इस ग्लैमरस अंदाज को लेकर कई बातें भी सामने आईं। कुछ के अनुसार हंसिका ने ग्रोथ के लिए दवाईयों का सहारा लिया है। हालांकि हंसिका ने इस स्टायलिश अवतार को लोगों ने खूब पसंद किया। हंसिका की इस खूबी के चलते उन्हें तमिल इंडस्ट्री का भी आॅफर मिला।

hansika motwani

साल 2007 में हंसिका को तेलगु फिल्म डेसामुदूरु का आॅफर मिला था। इसमें साउथ के सुपरस्टार हीरो अलू अर्जुन उनके आॅपोजिट थे। इसी साल उन्होंन बॉलीवुड सिंगर एवं म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के साथ बॉलीवुड मूवी आपका सुरूर फिल्म में भी काम किया था।

hansika motwani

साउथ की मूवीज में अपनी पहचान बना चुकीं हंसिका ने तेलगु और तमिल इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ी। उनकी कन्नड़ मूवी ओरू कल ओरू एक ब्लॉकबस्टर हिट रही है। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

hansika motwani

यूं तो हंसिका ग्लैमरस अवतार में ज्यादा नजर आई हैं, लेकिन अरनमनाई मूवी में निभाए गए उनके एक ग्रामीण महिला के रोल को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। उनकी जोड़ी एक्टर जयम रवि के साथ काफी पसंद की गई थी। दोनों को हिट रोमांटिक फिल्म रोमियो—जूलियट के लिए भी कास्ट किया गया था।

hansika motwani

हंसिका को ज्यादा क्यूटनेस वाले रोल आॅफर होते हैं। जबकि असलियत में उन्हें चबी गर्ल टाइप के रोल अच्छे नहीं लगते हैं। वो कुछ अलग करना चाहती हैं। उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो हंसिका को पेंटिंग बनाने का बहुत शौक है।