
जन्मदिन विशेष : 21 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे मुकेश अंबानी, नीता के साथ ये रही उनकी अनदेखी तस्वीरें
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भले ही अरबों की समपत्ति के मालिक हो, लेकिन उनका जीवन बहुत ही सादा है। तभी तो उन्हें स्ट्रीट फूड खाने से लेकर दोस्तों के साथ समय बिताना काफी पसंद हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। आज मुकेश के 62 साल पूरे होने के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ मजेदार किस्सों के बारे में बताएंगे।
1.मुकेश अंबानी न सिर्फ एक सफल बिजनेसमैन है, बल्कि वो एक आदर्श पति भी हैं। तभी नीता अंबानी के साथ उनकी ट्यूनिंग जबरदस्त है। नीता से उनकी शादी महज 21 साल की उम्र में हुई थी। उस वक्त उनकी पत्नी नीता 20 साल की थीं।
2.नीता से मुकेश के ताल्लुख पहले से थे। उनके घरवालों को भी नीता काफी पसंद थी। मगर क्या आपको पता है मुकेश और नीता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दरअसल मुकेश से नीता को शादी का प्रपोजल बिल्कुल जुदां अंदाज में दिया था।
3.एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने नीता को शादी के लिए प्रपोज ट्रैफिक सिग्नल पर किया था। दरअसल उस वक्त वे नीता के साथ कार से कहीं जा रहे थे। तभी रेड सिग्नल पर गाड़ी रुकी तो उन्होंने नीता से शादी के लिए उनकी मर्जी के बारे में पूछा था।
4.नीता जवाब देने के मामले में कश्मकश में थीं। तभी सिग्नल ग्रीन हो गई, लेकिन मुकेश वहीं खड़े रहें। इसके चलते ट्रैफिक भी डिस्टर्ब हुआ। मगर मुकेश अपने इरादे के पक्के थे इसलिए उन्होंने बिना जवाब जाने गाड़ी आगे न बढ़ाने का फैसला लिया।
5.तभी थोड़ी देर बाद नीता ने शादी के लिए हां कह दी। इसके बाद मुकेश ट्रैफिक सिग्नल से आगे बढ़ें। हालांकि कार के आगे बढ़ने पर नीता ने मुकेश से पूछा कि अगर उनका जवाब नहीं में होता तो क्या वे उन्हें वहीं उतार देते। नीता के सवाल का जबाव देते हुए तब मुकेश ने कहा था कि ऐसा होने पर वे उनको सही सलामत उनके घर छोड़ आते।
6.मंजूरी मिलने के बाद मुकेश और नीता साल 1985 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने ही बड़ी बखूबी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया है। मगर शादी के शुरुआती दौर में उनके जीवन में एक बड़ी मुसीबत ने दस्तक दी थी।
7.एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि वो मां नहीं बन सकती थीं। इस बात का पता उन्हें 23 साल की उम्र में चला था। तब वो बुरी तरह से टूट गई थीं। तब मुकेश ने उन्हें संभाला था। कहा जाता है कि उन्होंने सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शादी के तीन साल बाद अनंत को उन्होंने नॉर्मल तरीके से जन्म दिया था।
7.शादी के अलावा दूसरे मामलों में भी मुकेश काफी दिलचस्प व्यक्ति हैं। तभी तो उन्हें आज भी सड़क के किनारे खड़े होकर ठेले पर खाना काफी पसंद है।
8.आपको जानकर हैरानी होगी कि मुकेश को जलेबी इतनी पसंद है कि वे रास्ते में जलेबी का ठेला देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं और वहीं खड़े होकर खाने लगते हैं।
9.मुकेश अंबानी को ताज कोलाबा की चाट बेहद पसंद है। इसके अलावा उन्हें मैसूर कैफे में जाकर खाना भी काफी इंजाय करते हैं।
10.मुकेश को घर का खाना भी काफी अच्छा लगता है। वे अमूमन दाल-चावल खाना पसंद करते हैं। वे बिजी होने के बावजूद दोस्तों के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं।
Published on:
19 Apr 2019 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
