दस का दम

काले जीरे के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, मोटापे के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद

काले जीरे के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, इससे संक्रामक बीामरियों का खतरा नहीं होता है। यूरीन इंफेक्शन को दूर करने के लिए भी काले जीरे का सेवन फायदेमंद होता है

2 min read
Jun 11, 2019
काले जीरे के ये 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, मोटापे के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद

नई दिल्ली। हमारे किचन में कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं जो हमें गंभीर बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होती है। ऐसी ही एक फायदेमंद चीज है काला जीरा। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ये मोटापा कम करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

1.तीन महीने तक काले जीरे के नियमित सेवन से शरीर में जमा हुए अनावश्यक फैट घटाने में मदद मिलती है। ये शरीर में मौजूद गंदगी और अतिरिक्त चर्बी को गलाकर बाहर निकाल देता है। ये आपको चुस्त-दुरुस्त बनाने में मददगार होता है।

2.जिन लोगों को यूरीन इंफेक्शन है उन्हें काले जीरे का पानी पीना चाहिए। ऐसा रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए। इससे ब्लॉकेज खुल जाएगी।

3.काला जीरा पेट संबंधी कई समस्याओं में लाभकारी होता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण गैस्ट्रिक, पेट फूलना, पेट-दर्द, दस्त, पेट में कीड़े होना आदि समस्याओं को खत्म कर देता है।

4.काला जीरा इन्हेलर का काम भी करता है। भुना जीरा रूमाल में बांध कर सूंघने से आराम मिलता है। इससे अस्थमा, काली खांसी, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी से होने वाली सांस की बीमारियों में भी लाभ होता है।

5.अगर सिर में तेज दर्द हो तो काले जीरे से मालिश करने पर आराम मिलता है। इससे माइग्रेन जैसे दर्द में भी लाभ होता है।

6.जिन लोगों के दांतों में दर्द रहता है या मुंह से बदबू आती है तो गर्म पानी में काले जीरे के तेल की कुछ बूंदें डाल कर कुल्ला करें। ऐसा करने से दांतों की दिक्कत दूर हो जाएगी।

7.काले जीरे के पाउडर का लेप घाव, फोड़े-फुंसियां आदि ठीक करने में भी उपयोगी साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण यह संक्रमण फैलने से रोकता है।

8.काले जीरे के सेवन से शरीर में मौजूद इम्यून सेल्स स्वस्थ बनते हैं। ये ऑटोइम्यून विकारों को दूर करने में सहायक होता है। इससे संक्रामक रोगों से बचाव होता है।

9.शरीर में ऊर्जा का संचार करने और कमजोरी को दूर करने के लिए भी काले जीरे का सेवन फायदेमंद होता है।

10.अगर आपको भूख नहीं लगती हैं तो सुबह खाली पेट गर्म पानी में काले जीरे का पाउडर घोलकर पिएं। इससे पेट साफ हो जाएगा और भूख खुल जाएगी।

Published on:
11 Jun 2019 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर