18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गठिया रोग को एक महीने में जड़ से मिटा देगा इस सब्जी का रस, ऐसे करें सेवन

फूलगोभी में कई औषधीय गुण होते हैं इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियां दूर होती हैं

2 min read
Google source verification
gathiya rog ka ilaj

गठिया रोग को एक महीने में जड़ से मिटा देगा इस सब्जी का रस, ऐसे करें सेवन

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग गठिया एवं जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं में शामिल हैं तो आपके लिए फूलगोभी बहुत फायदेमंद साबित होगी। ये हड्डियों के दर्द को दूर करने के साथ पेट की तकलीफों से भी राहत दिलाता है। तो कैसे करें इसका सेवन आइए जानते हैं।

1.जाड़े में मिलने वाली फूलगोभी यूं तो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, लेकिन ये गठिया जैसे गंभीर रोग से भी लड़ने में सक्षम है। अगर फूलगोभी के रस को गाजर के रस में बराबर मात्रा में मिलाकर पिया जाए तो एक महीने के अंदर बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी।

2.आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार फूलगोभी खून को साफ करने का भी काम करता है। इसलिए रोजाना खाली पेट फूलगोभी के एक चौथाई कप रस में इतनी मात्रा में चुकंदर का रस मिलाकर पिएं। इससे दाग-धब्बे, मुंहासे आदि दूर हो जाएंगे।

3.फूलगोभी में फाइबर और ओमेगा 3 एसिड होते हैं जो शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाकर, अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने का काम करता है। इससे दिल मजबूत बनता है।

4.फूलगोभी को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है फाइबर डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त करने में मदद करता है। साथ ही शरीर से गंदगी को दूर करता है। इससे पेट के अल्सर और कैंसर से बचाव होता है।

5.प्रेग्नेंसी के दौरान भी फूलगोभी खाना बेहतर माना जाता है। इससे गर्भाशय में बच्चे का सही तरीके से विकास होता है। इससे बच्चा हष्ट-पुष्ट पैदा होता है।

6.फूलगोभी के पत्तों को पीसकर निकाले गए रस से मसूड़ों की मालिश करने से दांत का दर्द दूर होता है। साथ ही इससे पायरिया एवं दांतों की सड़न भी नहीं होती है।

7.अगर किसी के गले में खराश या सूजन है तो इसमें भी फूलगोभी के पत्तों का रस बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके लिए दो चम्मच गोभी के पत्तो के रस में एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

8.अगर किसी को जॉडिंस यानि पीलिया रोग हो गया है तो कच्ची गोभी को घिसकर उसका रस काले नमक के साथ मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

10.जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या रहती है उनके लिए फूलगोभी के पत्तों का रस बहुत उपयोगी साबित होता है। रोजाना सुबह एक चौथाई रस में चुटकी भर हींग और अजावाइन डालकर पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है।