
शुक्रवार को 21 बार पढ़ लें ये छोटा-सा मंत्र, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। मगर आज के दिन कुछ विशेष मंत्रों के जाप और उपाय करने से सुख-समृद्धि मिलती है। अगर आप की भी यही कामना है तो पूजा करते समय इन बातों का ध्यान रखें।
1.पंडित कृष्णकांत द्विवेदी के अनुसार शुक्रवार के दिन कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी के स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इससे ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है।
2.आज के दिन ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का 21 बार जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे आकर्षण बढ़ता है। साथ ही ग्रह दोष भी शांत होते हैं।
3.अगर आपके जीवन में लगातार मुसीबतें आ रही हैं तो आप लक्ष्मी जी का ध्यान करते हुए अपने हाथ में तीन इलायची लेकर मुट्ठी बंद कर लें। अब नवग्रह यंत्र के पास इलायची को रख दें। अब देवी मां से पीड़ा दूर करने की प्रार्थना करें। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
4.अगर नजर लगने की वजह से धन का नाश हो रहा है तो देवी मां का ध्यान करते हुए तीन इलायची को एक कटोरी में कपूर के साथ रखें। अब इसे अपने मेन गेट के पास जला दें। अब इलायची के इस राख को तुलसी के पेड़ में या किसी नदी में बहा दें। इससे नजर बाधा दूर हो जाएगी।
5.शुक्रवार के दिन देवी मां को कमल गट्टे की माला चढ़ाने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे धन की वृद्धि होती है।
6.आज के दिन घर में श्रीयंत्र स्थापित करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे घर में खुशहाली आती है।
7.अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो आप शुक्रवार के दिन पांच कन्याओं को खीर खिला दें। इससे देवी मां आपकी परेशानी दूर करेंगी।
8.अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप 11, 21 या 31 शुक्रवार को मां वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें। अब व्रत के समाप्त होने पर उद्यापन कर दें। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
9.देवी मां को प्रसन्न करने और उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए शुक्रवार की शाम को देवी मां को पांच गुलाब के फूल चढ़ाएं और उनके सामने शुद्ध देसी घी के पांच दीपक जलाएं।
10.कार्यों में सफलता पाने के लिए शुक्रवार के दिन इत्र लगाएं। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही आपके काम भी बनेंगे।
Published on:
01 Mar 2019 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
