
दही में मिलाकर खा लें ये एक चीज, दूर हो जाएगी कब्ज की दिक्कत
नई दिल्ली। कई बार गलत खानपान के चलते लोगों को पेट साफ न होने की दिक्कत हो जाती है। इससे उन्हें कब्ज भी हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए दही का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। ये न सिर्फ पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, बल्कि मुंह के छालों समेत दूसरी परेशानियों को दूर करने में भी मददगार होता है।
1.दही में प्रोटीन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। अगर किसी को कब्ज की शिकायत है तो उन्हें एक कटोरी दही में एक चम्मच आधा चम्मच अजवाइन डालकर खाना चाहिए। इससे पेट साफ हो जाएगा।
2.गर्मी का मौसम आते ही तेज लू चलने लगती है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ प्रभावित हो सकता है। लू से बचने के लिए दही या छाछ का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी शांत होगी।
3.अगर किसी की श्वांस नली में इंफेक्शन है तो रोजाना दही खाएं। ये ब्लॉकेज नली को खोलने और छिली हुई अंदरूनी खाल को भरने में मदद करता है।
4.जिन लोगों के मुंह में छाले हो गए है उन्हें दही से कुल्ला करना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन ई स्किन को हील करने में मदद करेगा। इससे दर्द भी कम होगा।
5.पेट और मुंह के अल्सर के लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। इसमें शहद मिलाकर खाने से शरीर की गर्मी कम होती है।
6.रोजाना दही खाने से स्किन मुलायम और चमकदार होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन नई कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है।
7.दही खाने के अलावा दूसरे तरीकों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इसे बालों में लगाने से हेयर फॉल बंद होता है। इससे बाल मुलायम और चमकदार भी बनते हैं।
8.बालो में अगर रूसी ज्यादा है तो दही में काली मिर्च पाउडर मिलाकर लगाएं। 15 मिनट बाद बाल धो लें, इससे समस्या दूर हो जाएगी।
9.दही में बेसन, चन्दन पाउडर, थोडा सा हल्दी मिलाकर बना उबटन चेहरे और शरीर पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। ये प्रक्रिया सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।
10.मुहांसों के उपचार के लिए खट्टी दही का लेप चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
Published on:
29 Mar 2019 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
