
कई बार हमारी तरक्की से दूसरे लोग जलने लगते हैं। उनकी ये चिढ़ धीरे—धीरे बढ़कर दुश्मनी में बदल जाती है। वो किसी न किसी तरह से आपको नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार वे आपको झूठे आरोपों में फंसा भी देते हैं और न्याय पाने के लिए आप कचहरी के चक्कर लगाते रहते हैं। मगर इन सब चीजों से यदि बात नहीं बन रही हो तो मोमबत्तियों का ये टोटका आपकी परेशानी दूर कर सकता है।

आप जिस विरोधी के हरकतों से परेशान हैं उसे सबक सिखाने के लिए आप एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिख लें। अब नाम के अगल—बगल एक—एक मोमबत्ती जलाएं। ध्यान रहें कि दूसरी मोमबत्ती से ही पहली वाली को जलाएं। इसे दो से तीन मिनट तक जलने दें।

इसके बाद एक नींबू लें उस पर मार्कर से अपने उसी दुश्मन का नाम लिखे, जिसका आपने कागज पर लिखा था। इसके बाद जिस मोमबत्ती को आपने माचिस से पहले जलाया था उस पर नींबू पर लिखे नाम को उलटा कर सेंके। आप नींबू को अपने हाथों में पकड़कर सेंक सकते हैं। ये प्रक्रिया आपको 5 से 7 मिनट तक के लिए करनी है।

इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरी मोमबत्ती पर दोहराएं। ये काम कर लेने के बाद नींबू को उस सफेद कागज पर रख दें जिस पर आपने अपने शत्रु का नाम लिखा था। ध्यान रहें कि नींबू इस प्रकार रखें कि उस पर लिखा नाम और कागज पर लिखा नाम सीधा हो।

अब नृसिंहाय वदि्हे, व्रज नखाय शत्रु का नाम धी माहतिन्नो नृसिंह प्रचोदयात मंत्र का जाप करें। इस मंत्र को आप करीब 151 बार पढ़ें। फिर नींबू और कागज पर लिखे नाम को पेन व मार्कर से क्रॉस बनाकर काट दें।

अब नींबू को एक चाकू या कटर की मदद से उस पर लिखे नाम का बीच वाला अक्षर काटें। याद रखें की अक्षर को काटते समय पूरा नींबू न कट जाए। हल्के से काटे गए नींबू का मोमबत्तियों की लौ के ऊपर इस तरह निचोड़ें जिससे लौ बुझ जाए। अब मन में ये कामना करें कि आप जिस मकसद से ये उपाय कर रहे हैं उसमें आपको कामयाबी मिले।

लौ बुझने पर दोनों मोमबत्तियों को साइड में करके रख लें। अब नींबू भी हटा लें और पेपर को पांच बार फोल्ड करें। अब इस मुड़े हुए पेपर के बीच एक लोहे की कील रख दें।

कील के साथ पेपर को मोड़कर इसे कटे हुए नींबू के बीचो—बीच रख दें। अब इस नींबू समेत कागज को किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करते समय आपको कोई देखे न एवं आप खुद इसे मुड़कर न देखें। यदि चौराहा नहीं है तो आप इसे किसी बहती नदी में प्रवाहित कर दें। यदि आप ये भी नहीं कर सकते हैं तो इसे किसी पेड़ की जड़ के पास दबा दें।

ये टोटका महीने के उस दिन काम करेगा जिसका योग एक आएगा। जैसे— तारीख 1, 10 एवं 28। इन दिनों में इस उपाय को करने से आपके शत्रु परास्त होंगे और आपकी परेशानी खत्म होगी।

इस उपाय को करने से पहले ये बात ध्यान रखें कि बेवजह किसी को परेशान करने के लिए किया ये उपाय न करें क्योंकि इससे आपको सफलता नहीं मिलेगी। गलत इरादे से अपनाए गए इस टोटके का उल्टा असर हो सकता है। इसलिए यदि आप वाकई किसी से परेशान हैं तभी इस टोटके का प्रयोग करें।