17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरहाने के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता हैं नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय सिर के पास धातु की कोई भी वस्तु रखना अशुभ संकेत देता है

2 min read
Google source verification
vastu dosh

सिरहाने के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता हैं नुकसान

नई दिल्ली। कई लोग सोते समय अपने आस—पास रखी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, इसलिए वे पर्स, चेन, घड़ी आदि सिरहाने पर रखकर ही सो जाते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार ये एक तरह का दोष है। इससे धन के नुकसान समेत घर में दरिद्रता भी आ सकती है।

1.कई लोग पढ़ते हुए सो जाते हैं। ऐसे में उनके सिर के पास कॉपी—किताब या अखबार रह जाती है। वास्तु के अनुसार इससे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे मन में अजीबो—गरीब ख्याल आ सकते हैं। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पढ़ते समय सिरहाने बुक्स रखकर सोने से दिमाग में वहीं चीजें घूमती रहती हैं।

2.कई लोग सोते समय चेन और घड़ी उतारकर सोते हैं। वे अक्सर इसे अपने सिरहाने पर रख लेते हैं। मगर ऐसा करना उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। वास्तु के अनुसार ये चीजें धातु की बनी होती हैं, जो कि मानसिक शांति को भंग करने का काम करते हैं।

3.बहुत से लोग सोने से पहले बेड़ के नीचे जूते—चप्पल उतारकर सोते हैं। कई बार तो वो सिरहाने की दिशा में होते हैं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार बहुत अशुभ होता है। इससे घर में निर्धनता आती है।

4.वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने पर कभी भी लैपटॉप या म्यूजिक सिस्टम आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मानसिक शांति भंग होती है। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इससे निकले वाली तरंगे शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

5.सोते समय सिरहाने पर कभी पुराने या गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है। इससे सोते समय खराब सपने दिख सकते हैं।

6.सिरहाने के पास कभी कोई नुकीली वस्तु रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं। इससे आप पर कई अन्य नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं।

7.अगर सिरहाने या बेड के पास ओखली रखी हो तो इसे तुरंत हटा दें। वरना घर में कलह हो सकती है।

8.सिरहाने के पास कभी भी सिक्के रखकर नहीं सोना चाहिए। क्योंकि ये मां लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है। इसलिए हमेशा सिक्कों को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।

9.सिरहाने के पास घड़ी भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों एनर्जी को खिंचता है। ऐसे में कई बार ये आपके लिए खराब समाचार का कारण बन सकता है।

10.सोते समय कभी भी अपने सिरहाने खाने की कोई वस्तु न रखें। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।