
घर में गलती से भी इस दिशा में न लगाएं घड़ी, रुक सकती है तरक्की
नई दिल्ली। यूं तो घड़ी समय बताने का काम करती है। मगर हिंदू शास्त्रों के मुताबिक ये भविष्य के संकेत भी देती है। अगर इसका गलत इस्तेमाल किया जाए तो ये नुकसान की वजह भी बन सकती है। तो क्या है इसका सही उपयोग और किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान आइए जानते हैं।
1.बहुत से लोग अपने घर में ऐसे घड़ी लगाते है जो प्रवेश करते ही सबसे पहले निगाह वहीं जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होना अशुभ माना जाता है।
2.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से बाहर जाते एवं आते समय सबसे पहले घड़ी देखने से विपत्तियां घर आ सकती हैं। क्योंकि घड़ी में अच्छा और बुरा दोनों समय कैद होते हैं।
3.घर में घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इस कोने को वास्तु शास्त्र में अशुभ माना गया है।
4.दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से व्यर्थ में रुपए खर्च होते हैं। इससे घर में मुसीबतें आती हैं और नकारात्मक महौल रहता है।
5.वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा को यम का कोना माना गया है। इसलिए अगर इस दिशा में घड़ी रखी गई तो वहां रहने वाले लोगों की तरक्की प्रभावित होगी।
6.घर में विपरीत दिशा में घड़ी लगाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ प्रभावित हो सकता है। इससे उन्हें अक्सर कोई न कोई बीमारी जकड़े रह सकती है।
7.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से सफलता में बाधाएं आती हैं। इससे काम भी बिगड़ने लगते हैं।
8.टूटी हुई घड़ी रखने से धन की हानि भी हो सकती है। इससे मां लक्ष्मी घर में नहीं टिकती हैं।
9.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं टांग कर रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है।
10.घर में बंद घड़ी सामने रखने से हमारा भाग्य भी इस की तरह सो जाता है। व्यक्ति के कोई काम नहीं होते हैं। इससे उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Published on:
29 Dec 2018 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
