25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीजें, पुण्य के बजाय फूट सकती है किस्मत

टूटे चावल को कभी न करें पूजन में शामिल, मिलेगा अशुभ परिणाम

4 min read
Google source verification
shivalinga

सावन के महीने में सभी भक्त शिव जी की आराधना में लगे रहते हैं। लोग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान भोलेनाथ का ध्यान एवं पूजन करते हैं। इस दौरान कई लोग शिवलिंग पर विशेष चीजें भी चढ़ाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है अनजाने में अर्पित की गई कुछ चीजें शुभ की जगह अशुभ फल दे सकती हैं। तो कौन—सी हैं वो चीजें आइए देखते हैं।

shivalinga

यूं तो सभी पूजन में पुष्प चढ़ाना अच्छा माना जाता है, लेकिन शिवलिंग पर कभी भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार एक बार केतकी के फूल ने भगवान ब्रह्मा के कहने पर शिवजी के सामने झूठी गवाही दी थी। इसी बात से क्रोधित होकर भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा में वर्जित कर दिया था। इसलिए केतकी का पुष्प अर्पित करने से शुभ की जगह अशुभ फल मिलने लगते हैं।

shivalinga

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव जी का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। मगर शिव जी के अभिषेक में इस्तेमाल की गई चीजें कभी खानी नहीं चाहिए। शिवलिंग पर भूलकर भी नारियल का जल नहीं अर्पित करना चाहिए। क्योंकि इसका प्रसाद ग्रहण नहीं किया जा सकता है। महिलाओं के लिए तो ये खासतौर पर वर्जित है।

shivalinga

यूं तो भगवान विष्णु की पूजा में बिना तुलसी के पत्तों के पूजा अधूरी रहती है, लेकिन वहीं शिवलिंग पर इसे चढ़ाना अच्छा नहीं माना जाता है। ग्शिवपुराण के अनुसार एक समय देवी तुलसी, असुर जालंधर की पत्नी थीं। जालंधर का वध करने के लिए तुलसी के पतिधर्म का खंडन करना जरुरी था। ऐसे में महादेव की सहायता करने के लिए भगवान विष्णु ने तुलसी का पतिव्रत भंग कर दिया। इसी छल से क्रोधित होकर तुलसी ने प्रण लिया कि उसका प्रयोग शिवजी की पूजा में कभी नहीं किया जाएगा। ऐसा करने से भक्त को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इससे उसकी किस्मत फूट सकती है।

shivalinga

शिवलिंग पर कभी सिंदूर भी नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि ये सुहागनों की निशानी होती है। जबकि भगवान शिव वैरागी हैं। ऐसे में उन्हें कुमकुम लगाने से सौभाग्य की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

shivalinga

भगवान श‌िव को प्रसन्न करने के लिए चावल के दाने चढ़ाएं जाते हैं, लेकिन पूजन में कभी भी ये खंडित यानि टूटे हुए नहीं होने चाहिए। कयोंकि शास्त्रों के अनुसार टूटा हुआ चावल अशुद्ध एवं अपूर्ण माना जाता है। इसे अर्पित करने से पूजन का फल नहीं मिलता है।

shivalinga

शिवलिंग पर कभी हल्दी भी नहीं चढ़ानी चाहिए, क्योंकि शिवलिंग पौरुष का प्रतीक है। जबकि हल्दी स्त्री की सुंदरता को निखारने में मदद करता है। ऐसे में शिवलिंग पर ये भेंट करना उचित नहीं रहता है।

shivalinga

ज्यादातर पूजन में भगवान को शंख से जल अर्पण किया जाता है। मगर शिवलिंग पर कभी भी शंख से जल नहीं देना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध क‌िया था और शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है। वो भगवान विष्णु का परम भक्त था।

shivalinga

भोलेनाथ को वैसे भस्म बहुत पसंद है। इसलिए इसे भेंट करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं, लेकिन महिलाओं को कभी भी शिवलिंग पर भांग नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि शिव जी वैरागी है, उन्हें ग्रहस्थ जीवन से दूर रहना पसंद है। ऐसे में महिलाओं को इसे अर्पित नहीं करना चाहिए।

shivalinga

कई लोग शिव जी को जल अर्पित करते समय दूध व जल में काले तिल डालकर चढ़ाते हैं, लेकिन शिवलिंग पर कभी इसे नहीं चढ़ाना चाहिए। दरअसल तिल को भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ माना जाता है इसलिए इसे भोलेनाथ को अर्पित नहीं करना चाहिए।