26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पौष पूर्णिमा 2019 : दरवाजे पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में डुबकी लगाने के साथ दान भी करन चाहिए।

2 min read
Google source verification
paush purnima upay

पौष पूर्णिमा 2019 : दरवाजे पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

नई दिल्ली। यूं तो साल में कई पूर्णिमा आती है, लेकिन पौष और माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने एवं दान-पुण्य करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी अपनी इच्छा की पूर्ति चाहते हैं तो राशिनुसार उपाय करें।

1.पौष पूर्णिमा को चंद्र देव की आराधना की जाती है। इस दिन दान-पुण्य करने से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है। साथ ही उसे जीवन में मान-सम्मान मिलता है।

2.आज पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातकों को अपने घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

3.वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन विष्णु भगवान के कोई भी 12 नाम जप करने चाहिए। अब हर एक नाम के बाद विष्णु जी को एक फूल अर्पित करें। अब शाम को इन बारह पुष्पों को किसी नदी में बहा दें या पीपल के वृक्ष की जड़ में डाल दें। इससे आपकी तरक्की होगी।

3.मिथुन राशि वालों को पौष पूर्णिमा पर किसी विवाहित महिला को पीले वस्त्र भेंट करने चाहिए। इससे आपको मान-सम्मान मिलेगा।

4.कर्क राशि वालों को जरूरतमंदों को कंबल भेंट करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली कठिनाइयां खत्म होंगी।

5.सिंह राशि वालों को आज के दिन पूजा स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर, उस पर भगवदगीता रखें और 11 बार 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए गीता का दोनों हाथों से स्पर्श करके हाथ अपनी आंखों पर लगाना चाहिए। इससे विष्णु जी की आप पर कृपा होगी।

6.कन्या राशि वालों को आज हवन करना चाहिए। साथ ही पांच या सात कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। इससे आपको स्वास्थ लाभ होगा।

7.तुला राशि वालों को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय 11 अक्षत, यानी चावल के दाने लेकर एक-एक करके मां लक्ष्मी को अर्पित करें. अक्षत चढ़ाते समय मां लक्ष्मी का मंत्र बोलें- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। इससे धन की वृद्धि होगी।

8.वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन किसी गाय को कोई नमकीन चीज खिलानी चाहिए। इससे समस्याएं दूर होंगी।

9.धनु राशि के लोगों को एक कच्चा नारियल लेकर उस पर स्वास्तिक बनाना चाहिए। इस नारियल को विष्णु जी को चढ़ाएं। अब इसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण करें। इससे घर में खुशहाली आएगी।

10.मकर राशि वालों को पौष पूर्णिमा पर घर के मेन गेट पर हल्दी व केसर से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इसे रोजाना धूप-दीप दिखाएं। इससे घर में नकारात्मकता नहीं आएगी।

11.कुंभ राशि वालों को मानसिक विकारों से छुटकारा पाने के लिये आज रात के समय चन्द्रमा की रोशनी में बैठकर 'ऊँ सोमाय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए।

12.मीन राशि के जातकों को आज कागज की 51 पर्चियां बनाकर उन पर लाल पेन से 'श्री' लिखना चाहिए। अब हर पर्ची पर श्री लिखते समय अपनी इच्छा मन में दोहराएं। अब इन पर्चियों को इकट्ठा करके एक कपड़े में बांध लें और भगवान विष्णु के मन्दिर में जाकर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।