
सरसों के तेल से करें यह उपाय, लक्ष्मी जी कभी नहीं छोड़ेंगी आपका साथ
नई दिल्ली। सरसों के तेल का पूजा एवं धार्मिक कार्यों में बहुत महत्व है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी के अलावा सरसों के तेल का दीपक भी जलाया जाता है। धार्मिक क्रियाओं में सरसों का तेल इस्तेमाल करने की परपंरा बहुत पुरानी है। नव ग्रह के राजा शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने से जन्मों-जन्म का संकट और पाप समाप्त होते हैं। वहीं सरसों के तेल के कुछ खास उपाय कर लेने से आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाएगी और कभी भी धन संबंधी समस्याओं के कारण परेशानी पैदा नहीं होगी।
1.शनिवार के दिन सरसों के तेल को शनि देव की प्रतिमा पर तो चढ़ाए हीं इसके अलावा सरसों का तेल शनि देव के चरणों में हाथ से मलें। ऐसा करने से शनिदेव की सेवा का फल मिलता है।
2.शनिवार के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर वह तेल किसी शनि मंदिर में दान कर आएं इससे शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
3.लगातार 40 दिन तक सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के पास जलाएं। इसके अभूतपूर्ण लाभ आपकी किस्मत में चार चंद लगा सकते हैं।
4.घर में यदि कोई बीमार रहता है, परेशानियों से घिरा रहता है तो उसके नाम का सरसों के तेल का दीपक40 दिन तक पीपल के पेड़ के पास जलाना फायदा पहुंचाता है।
5.सरसों के तेल से बना खाना किसी गरीब को खिलाए। ऐसा लगातार पांच शनिवार तक करने से घर में किसी का भी शारीरिक रोग दूर होता है।
6.धन प्राप्ति के लिए सरसों के तेल के दीपक में दो लौंग डालकर मंगलवार को हनुमान जी को व शनिवार को शनिदेव को अर्पण करें। इससे आकस्मिक धन लाभ का रास्ता खुलता है।
7.घर की सुख-शांति, परिवार वालों की खुशियों के लिए सरसों का तेल का दान अवश्य करें। यह दान किसी गरीब को करें या फिर शनि मंदिर में करें।
8.सरसों के तेल का दीपक बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से आपको निश्चित ही इसका शुभ फल प्राप्त होता है और गरीबी दूर होती है।
9.व्यापार या नौकरी में तरक्की पाने के लिए सरसों के तेल को एक कांच की शीशी में करके बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। तरक्की के अवसर प्रबल होते हैं।
Published on:
22 Dec 2018 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
