
प्रोटीन के ज्यादा सेवन समेत न खाएं ये 10 चीजें, खोखली हो सकती हैं हड्डियां
नई दिल्ली। वैसे तो मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। मगर जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे हड्डियां खोखली हो सकती हैं। इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो हमें नहीं खानी चाहिए। इससे ऑस्टियोपोरोसिस नामक हड्डी रोग का खतरा बढ़ जाता है।
1.प्रोटीन का सेवन, हड्डियों के घनत्व को संतुलित रखता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने पर कैल्शियम की भी उतनी ही मात्रा लेनी होती है। इसका अनुपात सही न होने से हड्डियां कमजोर और खोखली होने लगती हैं।
2.ज्यादा नमक खाना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये कैल्शियम की कमी कर देता है। जिससे हड्डियां खोखली हो जाती हैं।
3.प्रोसेस्ड फूड भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनमें सोडियम और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
4.दिन में ज्यादा चाय या कॉफी पीना भी हड्डियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें मौजूद कैफीन कैल्शियम की मात्रा को कम कर देता है। जिससे हड्डियां खोखली हो जाती हैं। इससे बोन मास डेंसिटी कम होती है।
5.कोल्ड ड्रिंक्स पीना भी बोन्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स हड्डियों को खोखला बनाते हैं।
6.वैसे तो ताकतवर बनने के लिए नॉनवेज खाना अच्छा माना जाता है। मगर क्या आपको पता है मीट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल बकरे के मांस में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को गला कर कमजोर करती है।
7.चिप्स का सेवन भी हड्डियों को कमजोर कर सकता है। दरअसल ये फैट में बहुत हाई होते हैं। इनमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। साथ ही सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें लगातार खाने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
9.जो लोग शराब पीते हैं उनकी हड्डियां बहुत जल्दी कमजोरी होती हैं। क्योंकि इसमें मौजूद एसिड हड्डियों को गला देता है।
10.सिगरेट पीना भी हड्डियों के लिए हानिकारक साबित होता है। ये किडनी को डैमेज करने के साथ हड्डियों को भी खोखला बनाता है।
Published on:
28 May 2019 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
