
शिवलिंग पर भूलकर भी न लगाएं कुमकुम, पूजा का नहीं मिलेगा लाभ
नई दिल्ली। सोमवार को शिव जी की आराधना करने से व्यक्ति को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। मगर भोलेनाथ की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार अनजाने में शिवलिंग पर चढ़ाई गई कुछ चीजें हम पर विपरीत प्रभाव डाल सकती हैं। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1.पंडित मुरलीधर तिवारी के अनुसार अक्सर हम सभी भगवानों को कुमकुम लगाते हैं, लेकिन शिवलिंग पर कभी भी इसे अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ को वैरागी माना जाता है और ये चीजें गृहस्थों के लिए होती हैं। ऐसे में इसे चढ़ाने पर पूजा का कोई फल नहीं मिलेगा।
2.तुलसी के पत्ते भी कभी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाने चाहिए। क्योंकि इसे विष्णुप्रिया माना जाता है। इसे शिव जी को अर्पित करने से विष्णु जी का अपमान समझा जाता है।
3.वैसे तो हिंदू धर्म में शुभ कार्यों की शुरुआत में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन शिव जी को भूलकर भी इसे न चढ़ाएं। क्योंकि ये गृहस्थ जीवन एवं माग्लिक कार्यों के लिए प्रयोग होता है।
4.शिव जी को कभी भी केतकी के फूल अर्पण नहीं करने चाहिए। क्योंकि शिव जी ने उन्हें श्राप दिया था। मगर इस बात की अनदेखी करने से शिव जी नाराज हो सकते हैं।
5.शिव जी को केवड़ा भी नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि ये अत्यन्त सुगंधित होता है। माना जाता है कि इससे मोह-माया की ओर ध्यान आकर्षित होता है। जबकि शिव जी इन चीजों से दूर रहते हैं।
6.भोलेनाथ को कभी भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं। इससे दुर्भाग्य आ सकता है। पूजा में हमेशा साफ और साबुत चावल के दानों का प्रयोग किया जाना चाहिए।
7.शिवलिंग पर कभी भी एक या दो बेलपत्र न चढ़ाएं। इससे पूजा का शुभ फल नहीं मिलेगा। पंडित मुरलीधर तिवारी के अनुसार पूजन के लिए हमेशा पांच, ग्यारह या 21 बेलपत्र चढ़ाएं।
9.शिवलिंग पर महिलाएं कभी भस्म न चढ़ाएं। इसे हमेशा पुरुषों को चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार स्त्रियों का इसे चढ़ाना वर्जित है।
10.शिवलिंग पर अनामिका अंगुली को छोड़कर किसी अन्य अंगुली से चंदन न लगाएं। क्योंकि पूजा के लिए महज अनामिका अंगुली को ही शुभ माना जाता है।
Published on:
29 Apr 2019 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
