
रविवार को गेहूं का दान करने समेत करें ये 10 काम, मिलेगी मनपसंद नौकरी
1.पंडित राधेश्याम तिवारी के अनुसार रविवार को अपने वज़न के बराबर गेंहू का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे मनचाही नौकरी मिलने के योग प्रबल होते हैं।
2.जो व्यक्ति रुपए-पैसों की तंगी झेल रहा हो उसे रविवार के दिन लाल कपड़े में गेहूं रखकर दान करना चाहिए। इससे आपकी समस्या दूर होगी। ऐसा करीब पांच रविवार लगातार करें।
3.सूर्य देव की कृपा पाने के लिए तांबे के बर्तनों का दान भी शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
4.सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए प्रत्येक रविवार को सूर्य देव को अघ्र्य देने से लाभ होता है। इससे जातक का सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
5.वेदों में सूर्य देव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हें भगवान विष्णु का अंश माना जाता है। इसलिए सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को कभी धन-सम्पत्ति की दिक्कत नहीं होती है।
6.सूर्य की पूजा करने से घर परिवार और समाज में व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है। इससे जातक के पास हमेशा धन बना रहता है।
7.पंडित राधेश्याम तिवारी के अनुसार रविवार के दिन सूर्य की पूजा करने एवं आदित्य स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति् को हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति मिलती है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
8.अगर कोई व्यक्ति रोज़गार या व्यापार से संबंधित परेशानी झेल रहा है तो उसे रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही रविवार के दिन किसी गरीब को एक लाल फल भेंट करना चाहिए, इससे समस्या दूर होगी।
9.रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में चावल, लाल रंग के फूल और लाल चंदन डालें, इससे पूजन का लाभ दोगुना मिलेगा।
10.शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव को अघ्र्य देते समय हमेशा अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
Published on:
07 Jul 2019 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
