3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 दिनों तक सेब के साथ लें ये तीन चीजें, चीते की तरह आ जाएगी स्फूर्ति

सेब को लौंग और नींबू के साथ मिलाकर खाने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है

2 min read
Google source verification
physical strength food

30 दिनों तक सेब के साथ लें ये तीन चीजें, चीते की तरह आ जाएगी स्फूर्ति

नई दिल्ली। आजकल की इस भागदौड़ में अक्सर लोग सेहत की अनदेखी करते हैं। जिससे लोगों को शारीरिक थकान एवं अन्य कई बीमारियां हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

1.यूं तो सेब सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, लेकिन अगर इसे लौंग और नींबू के साथ इस्तेमाल किया जाए तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है।

2.इसके सेवन के लिए एक सेब में 20 से 30 लौंग ऊपर से लगा लें और फिर निम्बू के दो टुकड़े करके इसमें भी इसी तरह निम्बू के बीचों बीच 20 से 30 लौंग लगा लें। लौंग लगाने के बाद आप इसे एक सप्ताह के लिए किसी अच्छे कटोरे या बर्तन में ढक कर रख दें।

3.ऐसा करने से सेब, लौंग और नींबू का रस अच्छे से आपस में मिल जाएंगे। अब रोजाना सेब में लगे उन 2 लौंग को गाय या बकरी के दूध के साथ पीसकर सेवन करें। ऐसा लगातार 30 दिनों तक करने से शरीर की सभी कमजोरी दूर हो जाएगी।

4.ये उपाय पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा कारगर है। ये उनके हार्मोन्स को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद करता है। साथ ही ये उनके मूड को भी अच्छा रखने में मदद करता है।

5.अगर पुरुष अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच मूसली पाउडर खाना चाहिए। ऐसा नियमित तौर पर करने से उनके मसल्स मजबूत होंगे, साथ ही बीमारियों से भी बचाव होगा।

6.शारीरिक थकान दूर कर बॉडी को एक्टिव बनाने में शिलाजीत भी मदद करता है ये एक तरह की जड़ी-बूटी होती है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सद्रियों में लेना फायदेमंद होता है। इसके उपयोग के लिए एक गिलास दूध में थोड़ा-सा शिलाजीत मिलाएं।

7.ज्यादा देर तक काम करने और दूसरी कई वजहों से लोग परेशान रहते हैं। इसी मेंटल इमबैलेंस को ठीक करने के लिए अश्वगंधा का सेवन भी लाभकारी होता है। रोजाना रात को सोने से पहले एवं सुबह इसके एक चम्मच पाउडर को पानी, जूस व दूध के साथ लेने से दिमाग शांत होता है।

8.अंजीर का सेवन भी शारीरिक थकान को दूर कर मजबूती प्रदान करता है। इसके सेवन के लिए रोजाना चार से पांच भीगे हुए अंजीर खाने चाहिए।

9.जो लोग हमेशा थके रहते हैं, उनका मन किसी काम में नहीं लगता है और चिड़चिड़े हो जाते हैं उन्हें दो मुनक्का दूध में उबालकर लेना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में मौजूद कमजोरी दूर होगी और आप हष्ट-पुष्ट बनेंगे।

10.ताकत बढ़ाने के लिए एक गिलास दूध में चुटकी-भर हल्दी मिलाकर पीने से शरीर के कई रोग दूर होते हैं। इससे सर्दी-खासी में भी आराम मिलता है।

Story Loader