
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी के सीईओ ने कहा भारत में दबाव में है कंपनी, ये है वजह
नई दिल्ली। एप्पल के जुलाई-सितंबर के तिमाही नतीजें घोषित हो चुके हैं। आईफोन से एपल की कमाई 29 फीसदी बढ़ गई हैं। तिमाही नतीजें घोषित होने के बाद एप्पल के सीईओ टिम कुक का कहाना है कि भारत उभरते बाजारों में से एक था जहां पर अब कंपनी काफी दबाव महसूस कर रही है। भारत की करंसी में लगातार गिरावट एपल के भारतीय बिजनेस के लिए चुनौती है।
भारत में कंपनी करेगी अच्छी ग्रोथ
टिम कुक का कहना है कि भारत में एप्पल का कारोबार तिमाही में लगभग फ्लैट रहा है। लेकिन हम भारत में जल्द ही एप्पल के कारोबार में यह एक बड़ी वृद्धि देखना चाहेंगे। कुक ने भारत में लॉन्ग टर्म में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि भविष्य में भारत की बड़ी आबादी मिडिल क्लास वाली होगी। भारत सरकार आर्थिक सुधारों के लिए बड़े कदम उठा रही है। टिम कुक का यह भी कहना है कि भले ही आज एप्पल भारत में ज्यादा अच्छा कारोबार ना कर पा रही हो। मगर जल्द ही कंपनी भारत में भी अच्छी ग्रोथ करेगी।
इतनी बढ़ी एप्पल की कमाई
एप्पल ने अपने Q4 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q4 2017 की तुलना में Q4 2018 में एप्पल का रेवेन्यू 20 फीसदी तक बढ़ा है। कंपनी ने भारत में 13,098 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। यह वित्त वर्ष 2017 के मुकाबले करीब 1,400 करोड़ रुपए ज्यादा है। एपल इंडिया के रेवेन्यू में 12% की ग्रोथ हुई है।
Published on:
02 Nov 2018 10:29 am

बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
