
आॅयल कंपनियों आैर आॅटो सेक्टर में बूम से सेंसेक्स आैर निफ्टी में उछाल
नर्इ दिल्ली। आज घरेलू शेयर बाजार में रौनक दिखार्इ दे रही है। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो आॅटो कंपनियों के मुनाफे आैर क्रूड आॅयल के दाम गिरने की वजह से शेयर बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज तब बाजार खुले तो सेंसेक्स में 0.26 फीसदी की बढ़त दिखार्इ दे रही थी। वहीं निफ्टी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ खुला था। वहीं बीएसर्इ के स्माॅलकैप आैर मिडकैप में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते है कि घरेलू शेयर बाजार में किस तरह की चाल देखने को मिल रही है…
बढ़त पर शेयर बाजार
मौजूदा समय में शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 1.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। जिससे 583 अंकों की बढ़त के साथ 35,015 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी में 1.22 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से निफ्टी 176 अंकों की बढ़त के साथ 10,561.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
आॅटो आैर बैंकिंग सेक्टर में धूम
आॅटो कंपनियों के तिमाही नतीजे अाने के बाद आॅटो सेक्टर के शेयर्स में काफी बूम देखने को मिल रहा है। आॅटो सेक्टर में 515.27 अंकों की बढ़त दिखार्इ दे रही है। वहीं बैकिंग सेक्टर में भी काफी बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 378.53 अंकों के बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 269.45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबारी स्तर पर है। क्रूड आॅयल की कीमतें गिरने के बाद आॅयल कंपनियों के शेयर्स में भी काफी इजाफा हुआ है। आॅयल सेक्टर में 245.15 अंकों की बढ़त देखने को मिल ही है। बीएसर्इ स्माॅलकैप 193.99अंकों आैर बीएसर्इ मिडकैप 220.30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
Updated on:
02 Nov 2018 11:12 am
Published on:
02 Nov 2018 10:06 am

बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
