19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​गर्मियों में आम देखते ही ललचा जाता है मन तो हो जाएं सावधान, इन 10 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

ज्यादा आम खाने से ब्लड में शुगर का लेवल ज्यादा बढ़ सकता है आम खाने से त्वचा से ज्यादा तेल निकलने लगता है, जिससे फोड़े-फुंसी हो सकते हैं

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 15, 2019

eating mangoes

​गर्मियों में आम देखते ही ललचा जाता है मन तो हो जाएं सावधान, इन 10 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

नई दिल्ली। फलों के राजा आम को ज्यादातर हर कोई खाना पसंद करता है। कुछ लोग तो आम देखते ही इसे खुद को खाने से नहीं रोक पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो जरा ठहर जाइए, क्योंकि आम जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही बीमारियों का घर भी। ये आपको डायबिटीज समेत कई दूसरी बीमारियों का शिकार बना सकता है।

1.आम में बहुत ज्यादा शुगर होता है। इसमें कैलोरी भी काफी ज्यादा होती है। एक मीडियम आम में करीब 135 कैलोरीज होती हैं। ऐसे में इस गर्मी ज्यादा आप खाने से बचें। वरना आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।

2.आम में शर्करा काफी ज्यादा होती है। इसलिए रोजाना दो से तीन आम खाने से आपके ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इससे एनर्जी देने वाला ग्लूकोज बनना भी कम हो जाता है। नतीजतन आप डायबिटीज के मरीज बन सकते हैं।

3.ज्यादा आम खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आम खाने से पेट खराब हो सकता है।

4.आम के ऊपरी हिस्से में एक तरल पदार्थ होता है। इसे खाने से गले की बीमारी होती है। इससे खराश और जलन होने आदि की आशंका रहती है।

5.गर्मियों में ज्यादा आम खाने से साल्मोनेला सेरोटाइप न्यूपोर्ट (एसएन) संक्रमण का खतरा रहता है। इससे स्किन पर रैशेज और दाने हो जाते हैं।

6.आम गर्म होने की वजह से ये स्किन की बीमारियों का कारण बनते हैं। इससे त्वचा से ज्यादा तेल निकलने लगता है। जो पोर्स को बंद कर देता है। जिससे फोड़े-फुंसी और मुंहासे आदि की समस्या पैदा करते हैं।

7.आम में मौजूद कुछ रसायन आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आंखों से पानी आना, जलन पड़ना या लाल होना आदि हो सकते हैं।

9.आम को जल्दीे पकाने के चक्किर में डीलर कैल्शियम कार्बाइड मिला देते है या फिर आम में इंजेक्शन डालकर पकाते हैं। इंजेक्शन में इथायलिन नाम का केमिकल भरा होता है। ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है। इससे कैंसर तक की बीमारी हो सकती है।

10.आम को बिना पानी में भिगोए खाने से शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ जाता है। जिससे पेट में जलन, गर्मी ज्यादा लगना, पसीना आना आदि समस्याएं होती हैं।