
इन राशियों का स्वामी है मंगल ग्रह, इससे जुड़ी यह बातें जानकर रह जाएंगे दंग
नई दिल्ली। मंगल ग्रह को लेकर विभिन्न लोगों के विचार भी विभिन्न हैं। कुछ लोगों के मन में मंगल ग्रह को लेकर भ्रम फैला हुआ है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपका मंगल ग्रह आपसे खुश हो जाता है तो कोई आपका अमंगल कर ही नहीं सकता है। मंगल ग्रह से जुड़ी यह बातें जानकर आपको मंगल ग्रह की वास्तविक स्थिति के बारे में समझने में मदद मिलेगी।
1.पौराणिक मान्यता है कि पृथ्वी और भगवान की संतान स्वरूप मंंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई थी। पृथ्वी द्वारा भगवान से विवाह की इच्छा पूरी करने के कारण मंगल ग्रह उत्पन्न हुआ।
2.पुराणों में मंगल ग्रह की बड़ी महीमा बताई गई है और माना गया है कि यदि आपके जीवन में मंगल ग्रह खुश है तो आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
3.पौराणिक कथाओं के अनुसार मंगल के चार हाथ है और उनका शरीर लाल रंग का है और मंगल ग्रह का दोष लगने के कारण जीवन में कठिनाइयों की शुरूआत होती है।
4.मंगल ग्रह व्यक्ति के जीवन में शुभ-अशुभ दोनों तरह के प्रभाव डालता है और अगर इसके शुभ प्रभाव आपके जीवन में रहते हैं तो सकारात्मक जीवन बीतता हैं।
5.मंगल ग्रह का प्रभाव प्रत्येक राशी के लोगों पर रहता है और इसके अशुभ प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में झगड़ालु प्रवृति रहती है और घर में संतान पक्ष की तरफ से हानी झेलनी पड़ सकती है।
6.मंगल के दोष को शांत करने के लिए भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा बहुत ही प्रभावी मानी जाती है और नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करना लाभकारी रहता है।
7.मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशी का स्वामी ग्रह माना जाता है और इसका प्रभाव इन दोनों राशियों की किस्मत तय करने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
8.मंगल ग्रह का दोष होने के कारण आपको नेत्र रोग, त्वचा रोग, पेट से संबंधित बीमारी, शरीर में कमजोरी और हड़्डियों से जुड़े रोग हो सकते हैं।
9.मंगल ग्रह का दोष होने के कारण भाई-भाई के रिश्तों में मन- मुटाव और झगड़े बढ़ते हैं। इसके दोष के कारण रिश्तों में शत्रुता पैदा होती है।
10.जिस व्यक्ति पर मंगल ग्रह का दोष होता उसे हर कार्य में संयम बरतने की आवश्यकता होती है और सोच-समझकर ही कोई बात करनी चाहिए।
Published on:
11 Dec 2018 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
