
एक्सरसाइज से कम नहीं हो रहा वजह तो डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें, फैट होगा जीरो
नई दिल्ली। ज्यादा फास्टफूड खाने से लोगों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसे कम करने के लिए घंटों एक्सरसाइज करके पसीना बहाना पड़ता है, लेकिन कई बार लोगों को जिम जाने या योग का टाइम नहीं मिलता है। ऐसे में मोटापे से छुटकारा पाने के लिए डाइट में बदलाव किया जाना जरूरी है। तो खाने में किन चीजों को करें शामिल आइए जानते हैं।
1.मोटापे को कम करने में लाल मिर्च भी बहुत फायदेमंद होती है। यूं तो मिर्च खाने से जीभ जल जाती है लेकिन इसमें पाया जाने वाला कैप्सीन तत्व शरीर के फैट को जलाने और ऊर्जा की खपत बढ़ाने में मदद करता है।
2.सौंफ खाने से भी मोटापे पर बहुत जल्दी नियंत्रण होता है। आप इसे पाउडर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोजाना एक चम्मच सौंफ का पाउडर एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लें। इससे जल्द ही मोटापा कम हो जाएगा।
3.हर्बल चाय पीने से भी फैट कम होता है। ग्रीन टी में शहद और दालचीनी डालकर पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होगा।
4.रोज़ाना सुबह के समय ताज़ा करी पत्ता खाने से भी मोटपा कम होता है। आप एक दिन में करीब 5 से 6 करी पत्ते चबा सकते हैं। इससे खून भी साफ होता है।
5.टमाटर खाने से भी वजन तेजी से कम होता है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन क्रिया को ठीक रखता है। इससे फैट गल जाता है।
6.पत्तागोभी का सेवन भी वजन कम करने में फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। साथ ही कम कैलोरी होती है। ये बॉडी में फैट को जमने नहीं देता है।
7.बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए नींबू पानी पीना कारगर माना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे भूख भी नियंत्रित होती है।
8.सेब का सिरका मोटापा कम करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसे पानी में मिलाकर पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व निकल जाते हैं। इससे अतिरिक्त चर्बी भी गल जाती है।
9.एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ये पेट से विषाक्त तत्वों को शरीर से बाहर निकलत देता है। इससे शरीर खाने से पूरे विटामिन्स निकालने लगता है।
10.ब्लैक कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है। इससे खाना जल्दी पच जाता है। जिसके चलते मोटापा नहीं चढ़ता है।
Published on:
28 Jun 2019 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
