24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये 10 मंत्र दिलाएंगे आपको मनचाही सफलता, शत्रु भी होंगे परास्त

मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती के मंत्र बहुत कारगर साबित होता है

2 min read
Google source verification
mantras

ये 10 मंत्र दिलाएंगे आपको मनचाही सफलता, शत्रु भी होंगे परास्त

नई दिल्ली। हर व्यक्ति के मन में अलग-अलग इच्छाएं होती हैं। कोई रुपए-पैसों की ख्वाहिश रखता है तो कोई समाज में मान-सम्मान पान की। आपकी ये मनोकामनाएं महज कुछ मंत्रों को पढ़ने एवं सुनने से ही पूरी हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही 10 प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बताएंगे।

1.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ के मंत्र बहुत असरदार साबित होते हैं। इन्हीं में से एक है ॐ नम: शिवाय मंत्र। ये इतना शक्तिशाली मंत्र है कि इसको सुनने भर से ही व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। उसे वो हर चीज मिल सकती है जिसकी वो इच्छा रखता हो। इस मंत्र को रोजाना कम से कम 11 बार पढ़ना चाहिए।

2.पार्वती के बिना शिव की आराधना अधूरी रहती है, इसलिए इच्छाओं की पूर्ति के लिए शिव के साथ देवी पार्वती के मंत्र का जप भी जरूरी होता है। उनका ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय, ह्रीं ऐं ॐ मंत्र का जप करने एवं सुनने से आपको सफलता मिलेगी।

3.महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सौभाग्य के लिए भगवान शिव का दूध से अभिषेक करते हुए
ॐ ह्रीं नम: शिवाय ह्रीं ॐ मंत्र का जप करें। ये मंत्र आप 11,21,51 एवं 108 बार पढ़ सकते हैं। ये मंत्र इतना प्रभावशाली है कि इससे सुनने से भी उतना ही लाभ मिलता है।

4.धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के ॐ श्रीं ऐं ॐ मंत्र का जप करें। ये मंत्र शाम के समय लक्ष्मी मां की मूर्ति व तस्वीर रखकर, दीपक जलाकर पढ़ें। मंत्र को कमल गट्टे व चंदन की माला से जपें। ऐसा करने से देवा मां प्रसन्न होंगी और घर में लक्ष्मी जी का आगमन होगा।

5.यदि किसी व्यक्ति की शादी में देरी हो रही है व रुकावट आ रही हो तो शिव और पार्वती के इस मंत्र, हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया, तथा मां कुरु कल्याणी कान्तकांता सुदुर्लभाम। ये मंत्र आपको 21 व 51 बार पढ़ना होगा।

6.परिवार की खुशहाली एवं शांति बनाएं रखने के लिए ॐ साम्ब सदा शिवाय नम: मंत्र का जप करें। ये बहुत प्रभावशाली मंत्र है। इसे नियमित तौर पर पढ़ने से परिवार पर कभी संकट नहीं आता है। परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल रहता हैं।

7.सारी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए शिव जी का महामृत्युंजय मंत्र बहुत असरदार साबित होता है। इसे पढ़ने से व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय निकल जाता है। साथ ही इस मंत्र को जपने वाले लोगों की शिव सदैव रक्षा करते हैं। इससे उन्हें कामयाबी भी मिलती हैं। इस मंत्र को पढ़ने के अलावा सुनने से भी समान लाभ मिलता है।

8.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव के अलावा श्रीकृष्ण के मंत्र भी बहुत प्रभावशाली हैं। इन्हीं में से एक है, श्रीकृष्ण:शरणं मम्। इस मंत्र के जप से व्यक्ति पर कभी कोई मुसीबत नहीं आती है। ऐसे लोगों की शत्रुओं से भी रक्षा होती है।

9.धन-धान्य एवं वैभव की प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के ॐ ऐं श्री क्लीं प्राण वल्लभाय सौ: सौभाग्यदाय श्री कृष्णाय स्वाहा। मंत्र का जाप करें, इससे अपार धन की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को मान सम्मान भी मिलता है।