
शनिवार के दिन इस दिशा में जलाएं दीपक, पूरी होगी हर ख्वाहिश
नई दिल्ली। शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाने से शनि की साढ़े साती एवं महादशा से छुटकारा मिलता है। मगर क्या आपको पता है आज के दिन घर में सही दिशा में दीपक जलाने से भी शनि देव की कृपा मिलती है। तो कौन से हैं वो उपाय जिनसे शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है आइए जानते हैं।
1.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन घर में पश्चिम दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। इससे मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।
2.आज के दिन शनि देव को काले चने एवं उड़द की दाल के बने पकवान चढ़ाने से भी शनि देव की कृपा मिलती है। इससे व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।
3.शनिवार के दिन काले वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। क्योंकि काले और नीले रंग को शनिदेव का रंग माना जाता है। ऐसा करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।
4.अगर आपके घर में हमेशा कोई विपत्ति आती रहती है या आपके पास रुपए नहीं टिकते हैं तो शदि देव का बीज मंत्र भोजपत्र पर लिखकर काले कपड़े में लपेटकर घर के मेन गेट पर टांग दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।
5.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से लाभ होता है। जल अर्पित करते समय इसमें थोडत्रे काले तिल अवश्य डालें।
6.जो लोग शनि दोष से छुटकरा पाना चाहते हैं उन्हें आज के दिन जरूरतमंदों को काले कंबल या वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे शनि देव की आप पर कृपा होगी।
7.अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन ओम शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।
8.शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन छाया दान करें। इसके लिए सरसों के तेल से भरे पात्र में अपना चेहरा देखें। इसके बाद इस तेल को किसी शनि मंदिर में चढ़ा दें।
9.शनि देव की कृपा पाने के लिए आज के दिन काले कुत्ते या काले रंग की गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। इससे आपको तरक्की मिलेगी।
10.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार की शाम को शमी के पेड़ के पास चौमुखी दीपक जलाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे घर में खुशहाली आती है।
Published on:
29 Dec 2018 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
