26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपूर का ये टोटके बना देगा आपको अंबानी जैसा दौलतमंद

नई दिल्ली। हर कोई दौलतमंद बनना चाहता है, लेकिन सबकी किस्मत उनका साथ नहीं देती है। ऐसे में लोगों का ये सपना अधूरा ही रह जाता है, लेकिन आज हम आपको कपूर का एक ऐसा असरदार टोटका बताने जा रहे हैं, जिससे आप टाटा-बिरला और अंबानी जैसे करोड़पति बन सकते हैं।

2 min read
Google source verification
camphour

कपूर का ये टोटके बना देगा आपको अंबानी जैसा दौलतमंद

1.कपूर को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए इसे पूजन के समय जलाया जाता है। माना जाता है कूपर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। ये वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बेहतर है। इसकी तेज महक बैक्टीरिया को दूर करती है।

2.अगर आप जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते हैं तो आप रात को सोते समय अपने बेडरुम में एक चांदी की कटोरी या किसी पात्र में दो कपूर एवं दो लौंग जलाएं। ऐसा करने से नेगेटिविटी खत्म होगी और आपके घर मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

3.धन प्राप्ति के लिए सोयी हुई किस्मत को जगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए गुरुवार के दिन 12 साबूदानों को एक-एक करके 12 कपूर के साथ जलाएं। ऐसा प्रत्येक बृहस्पतिवार को करने से आप पर गुरू की कृपा होगी। जिससे आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

4.किस्मत का साथ पाने के लिए नहाने के पानी में दो बूंदे कपूर के तेल की मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होंगे। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद भी मिलेगा। ये प्रक्रिया आपको हर शनिवार को करनी होगी।

5.कई बार वास्तुदोष की वजह से भी घर में धन की बचत नहीं हो पाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए घर के किसी दो कोनों में कपूर की एक-एक गोलियां रख दें। जब ये कुछ दिनों में गल जाएं तो दोबारा वहां गोलियां रख दें। ऐसा करने से दोष दूर हो जाएगा और मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।

6.कई लोगों की कुंडली में पितृदोष एवं कालसर्प दोष होते हैं। इसके चलते उनके घर में तरक्की नहीं हो पाती है। हर कार्य में बाधाएं आती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए रोज रात में घी में भीगे हुए दो कपूर जलाएं। ऐसा करने से राहु-केतु का प्रभाव भी कम होगा।

7.अगर आप अचानक और जल्दी धन प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन एक लाल गुलाब के फूल में एक कपूर का टुकड़ा रख दें। अब शाम को इस कपूर को जलाकर वो पुष्प मां दुर्गा को अर्पित कर दें। ऐसा सात शुक्रवार लगातार करने से आपको धन मिलने लगेगा।

8.अगर किसी की शादी में दिक्कतें आ रही हैं तो 36 लौंग और 6 कपूर के टुकड़े लेकर इसमें हल्दी और चावल मिला लें। अब इस मिश्रण को मां दुर्गा का पाठ करते समय हवन में आहुतियां दें। इससे जल्द ही आपकी शादी हो जाएगी।

9.यदि किसी व्यक्ति के काम में लगातार अड़चनें आ रही हैं तो इसे दूर करने के लिए बुधवार को कपूर और मिश्री का दान करें। इससे आपके जीवन में चल रही मुसीबतें खत्म हो जाएंगी। इससे आपको मनचाही नौकरी भी मिलेगी।

10.बुद्धि को तेज करने के लिए बुधवार के दिन हरा कपड़ा, कांसे का बर्तन एवं थोड़ा कपूर दान करें। ऐसा करने से दिमाग तेज होता है। साथ ही घर में खुशहाली एवं सुख-समृद्धि आती है।