21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोरपंख का ये टोटका विरोधियों को चटा देगा धूल, दुश्मन भी टेकेंगे घुटने

जीवन में आ रही रुकावटों को दूर करने से लेकर तरक्की दिलाने में मददगार है मोरपंख का उपाय

2 min read
Google source verification
morpanh

मोरपंख का ये टोटका विरोधियों को चटा देगा धूल, दुश्मन भी टेकेंगे घुटने

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख जितना देखने में खूबसूरत है, उतना ही ये प्रभावशाली भी। इसके बिना कान्हा की पूजा अधूरी रहती है। वहीं इसे घर में रखने से बुरी शक्तियों का नाश होता है। ये घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के साथ परिवार को मुसीबतों से भी बचाता है।

1.मोरपंख को शत्रुओं को भी मित्र बनाने में कारगर माना जाता है। तभी श्रीकृष्ण भी इसे अपने मस्तक पर धारण करते हैं। अगर मोर पंख पर हनुमान जी को लगाए गए सिंदूर से अपने दुश्मन का नाम लिखा जाए और इसे एक दिन के लिए अपने पूजा स्थान पर रखा जाए। इसके बाद अगले दिन इसे नदी में प्रवाहित कर दिया जाए तो आपका दुश्मन आपके आगे घुटने टेक देगा।

2.अगर घर में नेगिटिविटी है और तरक्की में बाधाएं आ रही हो तो घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखें। साथ ही दो मोरपंख रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होगा। साथ ही तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे।

3.अगर किसी की कुंडली में राहु दोष है तो उस व्यक्ति को एक ताबीज में मोरपंख बांधकर अपने दाहिने बाजू में पहनना चाहिए। इससे दोष खत्म होता है। साथ ही कार्यों में आ रही रुकावट भी दूर होती है।

4.अगर आपको या आपके घर पर लोगों की बुरी नजर लग जाती है तो आप अपने घर के मुख्य द्वार या ऐसी जगह मोरपंख रखें, जहां लोगों की नजर पड़े। ऐसा करने से नजरदोष खत्म हो जाता है और लोग चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।

5.अगर आपके बच्चे का मन स्टडी में नहीं लग रहा है तो उसकी किताबों में मोर पंख रख दें। इससे किताब खोलने पर बच्चे की एकाग्राशक्ति बढ़ेगी। इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा।

6.अगर घर में कलेश होता रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपने पूजा के स्थान पर धर्म ग्रंथों के बीच में मोर पंख रख दें। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में खुशहाली आती है।

7.यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है, उनमें आपस में बातचीत नहीं होती है तो उनके बेडरुम के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखें। ऐसा करने से उनके संबंध बेहतर होंगे।

8.अगर कृष्ण की मूर्ति के साथ मोरपंख रखा जाए औश्र रोजाना इसे धूप-दीप दिखाया जाए तो घर में समृद्धि आती है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

9.अगर आपको बिजनेस में नुकसान हो रहा है या बेवजह पैसा खर्च हो रहा है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए अपने घर एवं दुकान की पूर्व दिशा में मोरपंख रखें। ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म होगी और मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

10.अगर लाख कोशिशों के बावजूद आपको मनोवांछित फल नहीं मिल रहा है और बार-बार काम अटक जा रहा हो तो आप राधा-कृष्ण के मंदिर में रोजाना एक मोरपंख चढ़ाएं। ये प्रक्रिया 40 दिनों तक हर शनिवार और रविवार को करनी है। ऐसा करने से बाधाएं दूर हो जाएंगी।