
रोटी का ये आसान-सा टोटका दिलाएगा आपको राहु दोष से छुटकारा, ऐसे करें प्रयोग
नई दिल्ली। यूं तो गाय को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है। मगर आज हम आपको रोटी के कुछ ऐसे टोटके बताएंगे, जिनसे आप ग्रह दोषों से छुटकारा पा सकते हैं। तो कौन-से हैं वो असरदार उपाय आइए जानते हैं।
1.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी की कुंडली में राहु ग्रह खराब स्थिति में है व राहु दोष है तो इसे दूर करने के लिए रोटी का उपाय कारगर साबित होता है। इसके लिए रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। ऐसा लगातार 15 दिन करें। इससे राहु का दोष दूर हो जाएगा।
2.जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है उन्हें इससे मुक्ति पाने के लिए अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनानी होगी। अब रोटी में खीर रखकर इसे कौए को खिला देें। इससे राहत मिलेगी।
3.अगर परिवार में हमेशा लड़ाई-झगड़े का महौल रहता है तो इसे सही करने के लिए खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालें। ऐसा करने से परिवार का वातावरण सकारात्मक होगा।
4.अगर काफी मेहनत के बावजूद आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो आप रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिला दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी।
5.अगर आपकी सास से आपके संबंध अच्छे नहीं है तो आप एक रोटी पर काले रंग की स्याही या भस्म से अपनी सास का नाम लिखें। अब इसे काले कुत्ते को खिला दें। इससे रिश्ते में सुधार आएगा।
6.अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो खाना बनाते समय एक रोटी गाय के लिए निकालें। इससे घर में समृद्धि आएगी।
8.जो लोग ग्रह दोषों से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें तीन तरह की कच्ची दाल रोटी में रखकर गाय को खिलानी चाहिए। इससे समस्याएं दूर हो जाएंगी।
9.अगर आप सुख-शांति पाना चाहते हैं तो एक रोटी के टुकड़े करके इन्हें मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से आपकी तरक्की होगी।
10.जीवन में मान-सम्मान पाने के लिए काली चीटियों को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।
Published on:
28 Jan 2019 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
