20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाली अमावस्या पर कर लें इन 10 में से कोई भी एक उपाय, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति

Hariyali Amavasya 2019 : हरियाली अमावस्या पर लाल कपड़े में नारियल लपेटकर रखने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है आज के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है

2 min read
Google source verification
hariyali amavasya 2019

नई दिल्ली। सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस बार अमावस्या 1 अगस्त यानि आज मनाई जा रही है। इस बार इस पर्व पर पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्ध योग और नाग करण जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा चंद्रमा कर्क राशि में हैं, इससे पूजन का दोगुना लाभ मिलेगा। इस दिन पितृ तर्पण का विशेष महत्व होता है। आज के दिन कुछ खास उपाय करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने समेत दूसरी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

1.पंडित हरिओम द्विवेदी के अनुसार हरियाली अमावस्या पर पितरों के नाम से पौधे लगाना अच्छा माना जाता है। इससे पूर्वजों की कृपा बनी रहती है। इसलिए आज के दिन सेवंती, अगस्त, तुलसी, भृंगराज, शमी, आंवला, श्वेत-पुष्प आदि के पौधे लगाना शुभ होंगे।

सावन के महीने में पढ़ लें शिव का ये एक शक्तिशाली मंत्र, आर्थिक तंगी समेत दूर होंगी ये 10 परेशानियां

2.हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव को सफेद आंकड़े के फूल, बिल्व पत्र और भांग, धतूरा चढ़ाएं। इससे शिव जी की कृपा से आपके सभी कष्ट दूर होंगे।

3.अगर किसी कन्या के विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो हरियाली अमावस्या पर शिव और पार्वती की पूजा करें। उन्हें लाल रंग के वस्त्र ओढ़ाएं। अब लाल रंग के फल चढ़ाएं। इससे समस्याएं दूर होंगी।

4.विवाहित स्त्रियों को हरियाली अमावस्या पर हरी चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी आदि सुहाग का सामान दान करना चाहिए। इससे पति की आयु लंबी होगी और घर में खुशहाली आएगी।

5.हरियाली अमावस्या के दिन व्रत रखना भी अच्छा माना जाता है। इससे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

6.पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए आज के दिन किसी जरूरतमंद को सफेद अन्न का दान करना शुभ माना जाता है।

7.हरियाली अमावस्या पर काले तिल का दान करने एवं शिवलिंग पर इसे अर्पण करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे पूर्वजों का भी आशीर्वाद मिलता है।

8.हरियाली अमावस्या के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा गाय को हरी घास खिलाने से किस्मत का साथ मिलता हैं

9.हरियाली अमावस्या पर किसी मंदिर में लाल कपड़े में नारियल लपेटकर रख आएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

10.हरियाली अमावस्या के दिन विवाहित महिलाओं को देवी पार्वती को मेंहदी अर्पण करना चाहिए। ये सुहाग की निशानी माना जाता है।