
गुरुवार के दिन व्रत का संकल्प लेकर करें ये 10 काम, पूरी होगी हर मुराद
नई दिल्ली। बृहस्पति देव को श्रेष्ठ ग्रहों में से एक माना जाता है। गुरुवार के दिन इनकी पूजा से कुंडली के दोष भी खत्म होते हैं। जिसके चलते शादी या नौकरी आदि में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं। अगर आज के दिन व्रत का संकल्प लेकर कुछ विशेष उपाय किए जाए तो व्यक्ति के जीवन में कोई तकलीफ नहीं रहेगी।
1.बृहस्पति भगवान को बुद्धि का कारक माना जाता है। अगर आज के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाए तो बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगेगा।
2.गुरुवार के व्रत की शुरुआत सीधे हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करते हुए करनी चाहिए। इससे व्रत का फल दोगुना मिलेगा।
3. विष्णु जी की पूजा करते समय पीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। क्योंकि ये गुरु भगवान का प्रतीक होता है। इससे दिन अच्छा जाता है।
4.बृहस्पति भगवान को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के व्रत में पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। उन्हें पीले रंग के फूल, फल और वस्त्र अर्पण करें।
5.जिन लोगों के सारे काम बिगड़ जाते हैं उन्हें आज के दिन केले के पेड़ की में चने की दाल और हल्दी चढ़ानी चाहिए। इससे समस्याएं दूर होंगी।
6.गुरुवार का व्रत फलाहारी रखना शुभ होता है। अगर इस दिन बिना नमक वाला भोजन किया जाए तो इसका अधिक फायदा मिलेगा।
7.जिन लोगों की कुंडली में गुरू ग्रह कमजोर है उन्हें गुरुवार के दिन व्रत करने से और सामर्थ्यनुसार दान करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।
8.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान विष्णु के समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं और उनकी आरती करें। इससे आपके सारे काम बनेने लगेंगे, साथ ही कष्टों से भी बचाव होगा।
9.गुरुवार के दिन पूजा में थोड़ी-सी राई का प्रयोग करने से धन संबंधित मामलों में लाभ होता है। इससे दरिद्रता का भी नाश होता है।
10.अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति रोगग्रस्त है तो उसके नाम से भगवान विष्णु के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें, इससे लाभ होगा।
Published on:
30 May 2019 11:02 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
