25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि देव की मूर्ति पर चढ़ाएं काले तिल और केले, हर काम में जल्द मिलेगी सफलता

शनि का ग्रहों के साथ विशेष संबंध है। इनकी पूजा से निरंतर जीवन सफल होता है। शनि को न्याय प्रिय देवता कहा जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Apr 20, 2019

नई दिल्ली। शनिवार को विधि पूर्वक जो भी व्यक्ति शनिदेव की पूजा और उनका स्मरण करता है वह कभी भी जीवन में निराश नहीं रहता। शनिदेव उसके जीवन को तमाम तरह की ख़ुशियों से भर देते हैं। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है जो किसी भी व्यक्ति के साथ ना तो स्वयं अन्याय करते हैं और ना ही सहन करते हैं। आइये जानते हैं कि किस प्रकार शनि देव को कुछ विशेष चीज़ें अर्पण करने से आप जीवन में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

भगवान शंकर को चढ़ाएं घी और शहद, शादीशुदा जीवन में मिलेगा फायदा

1.कई लोगों के मन में धारणा होती है की शनि उन्हे केवल नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है शनि देव का व्यक्तित्व प्रत्येक व्यक्ति के साथ उसके कर्मों के हिसाब से फल देना है।

2.शनि देव की कृपा से आपको कुंडली में भी शनि दोष को समाप्त करने में सहायता मिलती है प्रत्येक कार्य आसानी से संपन्न होते हैं।

3.शास्त्रों के अनुसार कहा गया है कि शनि देव की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा, व्रत और साथ ही ग़रीबों को दान करना उचित माना जाता है।

4.शनि देव की विधि के अनुसार पूजा करने से कुंडली में ग्रहों की दशा में सुधार होता है और साथ ही आर्थिक समस्याएं भी खत्म होती हैं।

5.प्रत्येक शनिवार को शनि देव की मूर्ति के निकट सरसों के तेल का दीपक जलाने से आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं और जीवन को दोष मुक्त बना सकते हैं।

पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, बस जेब में रखनी होंगी कौड़ियां और गोमती चक्र

6.इसी के साथ शनि देव पर भी सरसों का तेल चढ़ाएं इससे जल्दी ही शनि देव की कृपा होगी और आप रोगों से मुक्त होने में सफल होंगे।

7.यदि हर कार्य में असफलता और निराशा झेलनी पड़ रही है तो शनि देव को काले तेल और केले चढ़ाने से जल्दी ही सफलता मिलती है।

8.शनि को काली उड़द की दाल और काले वस्त्र या फिर अन्य कोई काली वस्तु भेंट करें निरंतर जीवन में उन्नति मिलती रहेगी।

9.एकांत स्थान पर बैठकर शनि देव के ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें और शनि से निरंतर कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद माँगे।

10.शनि चालिसा का पाठ करें और शनि की आरती करके पूजा संपन्न करें यह उपाय कभी भी आपको निराश नहीं रहने देंगे।