
अंडे और दूध के साथ चेहरे पर लगा लें ये एक चीज, बुढ़ापा रहेगा कोसों दूर
नई दिल्ली। अगर आप लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं तो आपके लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि ये खास तरह की औषधी है। आयुर्वेद विज्ञान में इसका काफी इस्तेमला होता है। ये न सिर्फ बुढ़ापे के असर को कम करता है, बल्कि ये लड़कियों के पीरियड्स में होने वाले दर्द और डिलीवरी में भी फायदा करता है।
1.गोंद कतीरे में एंटी एजिंग तत्व होते हैं। इसे दो अंडे के सफेद भाग में एक चम्मच मिल्क पाउडर में मिलाकर लगाने से स्किन टाइट होती है। इसे अंडे में मिलाते समय यह भीगा हुआ होना चाहिए।
2.जिन महिलाओं के पीरियड्स नियमित रूप से नहीं होते हैं व दर्द ज्यादा होता है तो उनके लिए भी गोंद कतीरा बहुत उपयोगी साबित होता है। क्योंकि रोजाना गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर दो चम्मच कच्चे दूध के साथ लेने पर फायदा होता है। ये शरीर में।फॉलिक एसिड एवं खून की कमी को पूरा करता है।
3.गोंद कतीरे का सेवन डिलीवरी के बाद व पहले भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ये डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी और माहवारी की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन के लिए इसका लड्डू बनाकर खाना अच्छा होता है।
4.गोंद कतीरे में प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। ये खून को साफ करने में मदद करता है। इसे 10 से 20 ग्राम मात्रा भिगोकर और सुबह उसी पानी में मिश्री मिलाकर शर्बत की तरह पीने से लाभ होता है।
5.ये न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों के लिए भी बहुत लाभकारी है। ये शारीरिक थकान एवं कमजोरी दूर करने के लिए कारगर उपाय है। इसे एक गिलास दूध के साथ थोड़ी मिश्री डालकर लेना चाहिए।
6.गोंद कतीरे के सेवन से माइग्रेन और डिप्रेंशन में भी आराम मिलता है। क्योंकि ये दिमाग तक ब्लड पहुंचाने वाली ब्लॉक नसों को खोलता है। साथ ही खून के बहाव की गति को ठीक करता है। इससे जी मिचलाने और सिर का भारीपन भी कम होता है।
7गोंद कतीरा खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। ये हाथ और पैरों की जलन को भी कम करता है। इसे लेने के लिए 2 चम्मच गोंद कतीरा को रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसके फूल जाने पर इसमें शक्कर मिलाकर खाएं।
8.ये टांन्सिल की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। इसके प्रयोग के लिए 2 भाग कतीरा और 2 भाग नानख्वा नामक बूटी को बारीक पीस लें। अब इसे धनिया पत्ती के रस में मिलाकर रोजाना गले पर लेप लगाएं, आराम मिलेगा। इसके अलावा लगभग 10 से 20 ग्राम कतीरा को पानी में भिगोकर फुला लें और फिर इसे मिश्री मिले शर्बत में मिलाकर सुबह-शाम पिएं।
9.ये मेटाबॉलिज्म को भी तेज करने का काम करता है। रोजाना एक चम्मच भीगे हुए गोंद कतीरा को एक चम्मच नींबू के रस व एक गिलास पानी में नींबू का रस और चीनी मिलाकर पीने से पेट में चिपकी गंदगी दूर हो जाती है।
10.गोंद कतीरा मोटापा कम करने के लिए भी उपयोगी है। क्योंकि ये पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, जिससे भूख भी नियंत्रित होती है। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है।
Published on:
20 Jan 2019 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
